ओप्पो का बम्पर ऑफर, ए74 5जी पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट

ओप्पो ए74 5जी स्मार्टफोन कंपनी का पहला 5जी फोन है जिसकी कीमत 20,000 से कम है। यह नया ओप्पो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। डुअल-सिम (नैनो)डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए74 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है।

अन्य प्रमुख खासियतों की बात में ओप्पो ए74 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 48एमपी का है, 2एमपी का मैक्रो और 2एमपी का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8एमपी का कैमरा लैस है। सेल्फी कैमरा के लिए फोन में पंच-होल डिजाइन मिलता है।

6.49 इंच का FHD+ पंच-होल डिस्प्ले के साथ रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है।

ओप्पो ए74 5जी फोन में 5000 एमएएच की बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। साथ ही फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए मल्टी-कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

फोन की अधिकतम स्टोरेज 128 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी विकल्प के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

इस स्मार्टफोन की मोटाई 8.42 एमएम व वजन 188 ग्राम है।

ओप्पो ए74 5जी की कीमत भारत में 17,990 रुपये है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। कलर ऑप्शन में फ्लूइड ब्लैक और फैंटास्टिक पर्पल कलर खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

स्टैंडर्ड EMI के तहत फोन को 847 रुपये प्रतिमाह देकर खरीदा जा सकता है। इसके साथ 14,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है जो पुराना फोन एक्सचेंज कर नया फोन लेने पर मिलेगा। अगर पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में ग्राहक कामयाब हो जाते हैं तो यह फोन 3,790 रुपये में खरीदा जा सकता है। अमेज़न पर इस स्मार्टफोन को बैंक ऑफ बड़ौदा और यह बैंक कार्ड से खरीदने पर 1500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।

Read More

  1. पीएम मोदी के ‘मन की बात’ में क्या रहा खास, जानें
  2. राकेश टिकैत ने सरकार की तुलना तालिबान से की, लाठीचार्ज के विरोध में दिया बयान
  3. पैरा ओलंपिक में भारत के खाते में आए कई पदक, जानें किसने की शुरुआत
  4. ड्रग्स मामले में एक्टर अरमान कोहली हुए अरेस्ट, भेजे गए जेल
  5. अमेरिका ने फिर चेताया- काबुल एयरपोर्ट पर और ब्लास्ट होने की जताई संभावना
  6. नीतीश को फिर बताया पीएम मटेरियल, जानें किसने दिया बड़ा बयान
  7. आजादी का अमृत महोत्सव के पोस्टर से गायब हुए नेहरू, मचा सियाशी बवाल
  8. मुम्बई के बाल गृह में कई बच्चे हुए कोरोना संक्रमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *