मुम्बई के बाल गृह में कई बच्चे हुए कोरोना संक्रमित

मुंबई के पूर्वी उपनगर मानखुर्द में एक बाल गृह के कुल 18 बच्चे तीन दिनों में कोविड से संक्रमित पाए गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी देकर बताया कि इनमें से पंद्रह बच्चे शुक्रवार को संक्रमित पाए गए, जिसके बाद उन्हें चेंबूर के एक आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया।

अधिकारी ने आगे बताया, “बुधवार को एक बच्चे के संक्रमित होने का पता चला और उसे शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। अगले दिन, दो और बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जबकि शुक्रवार को की गई एंटीजन और आरटी-पीसीआर जांच में 15 बच्चों में संक्रमण पाया गया, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18 हो गई। उन्हें एक कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने बताया कि हर महीने इस तरह की जांच की जा रही हैं।

मुंबई में कोरोना महामारी के बढ़ते केसों का यह आलम है कि बृहस्पतिवार को, मुंबई नगर निकाय की जानकारी अनुसार एक निजी अनाथालय और बोर्डिंग स्कूल के 22 बच्चों को संक्रमित पाया गया, जिनमें से कुछ 12 साल से कम उम्र के हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि इसके अलावा, ठाणे जिले के उल्हासनगर में आमतौर पर रिमांड होम कहे जाने वाले सरकार द्वारा संचालित किशोर सुधार गृह में 14 बच्चों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

महाराष्ट्र में बीते दिनों कोरोना के 4,666 मामले आए जिसके बाद राज्य में महामारी के मामलों का आंकड़ा 64,56,939 तक पहुंच गया। वहीं ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या 3,301 रही। 131 लोगों की संक्रमण से मौत होने के बाद कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 137,157 तक पहुंच गई।

Read More

  1. पीएम मोदी के ‘मन की बात’ में क्या रहा खास, जानें
  2. राकेश टिकैत ने सरकार की तुलना तालिबान से की, लाठीचार्ज के विरोध में दिया बयान
  3. पैरा ओलंपिक में भारत के खाते में आए कई पदक, जानें किसने की शुरुआत
  4. ड्रग्स मामले में एक्टर अरमान कोहली हुए अरेस्ट, भेजे गए जेल
  5. अमेरिका ने फिर चेताया- काबुल एयरपोर्ट पर और ब्लास्ट होने की जताई संभावना
  6. नीतीश को फिर बताया पीएम मटेरियल, जानें किसने दिया बड़ा बयान
  7. आजादी का अमृत महोत्सव के पोस्टर से गायब हुए नेहरू, मचा सियाशी बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *