मायावती का दावा- बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन ने उड़ाई बीजेपी की नींद

बहुजन समाज पार्टी(बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में बसपा के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग के कार्यक्रम हो रहे हैं, तब से भाजपा को काफी बौखलाहट हो रही है।

लाल किला से पीएम का ऐलान- देश मे लागू होगी गतिशक्ति योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले से देश में आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए 100 लाख करोड़ रुपये की गतिशक्ति योजना शुरू किए जाने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री द्वारा जवाब न देने को तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का बताया अपमान

जाति जनगणना के मुद्दे पर राजद नेता और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर फिर सवाल उठाए आज नीतीश सरकार पर चुटकी ली।

जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी कर रहे लोगों की हुई पहचान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार, 8 अगस्त को भड़काऊ नारे लगाने वालों की पहचान हो गई है। वीडियो में भगवा कपड़ा पहने नारा लगाता दिख रहा इंसान उत्तम मलिक बताया जा रहा है, दूसरा आरोपी नार्थ ईस्ट दिल्ली का रहने वाला दीपक सिंह और तीसरा आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला पिंकी भैया नाम का शख्स बताया जा रहा है।

अब बसपा सुप्रीमो मायावती भी आई ओबीसी जनगणना के समर्थन में

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग जनगणना को लेकर जारी बहस के बीच आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती भी इस मामले में बात रखती हुई नजर आई हैं। मायावती ने इस मसले पर मोदी सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है।

5 अगस्त की तारीख को इन कड़ियों से जोड़कर प्रधानमंत्री ने बताया खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आ

दलितों के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री से मिले मंत्री संतोष कुमार सुमन

प्रधानमंत्री के साथ बुधवार को संसद भवन में हुई इस मुलाकात में डॉ सुमन ने एससी-एसटी एक्ट को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग की।

टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने गृहमंत्री शाह को सदनों में आ जाने पर बाल मुंडवाने का दिया चैलेंज

संसद के मानसून सत्र में देश की हालिया स्थिति, महंगाई और पेगासस जासूसी मामले को लेकर हंगामा बरपा हुआ है।

जातीय जनगणना के पक्ष में नीतीश कुमार केंद्र की असहमति के बाद करेंगे राज्यस्तरीय कोशिश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता के दरबार कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जाति आधारित जनगणना में क्या करना है और क्या नहीं करना, यह केंद्र सरकार के ऊपर निर्भर है। मिलकर अपनी बात रखने से किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाए ई-रुपी के फायदे, किया लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को डिजिटल भुगतान के मंच ‘ई-रुपी’ के फायदे गिनाए थे और कहा था कि डिजिटल प्रौद्योगिकी लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव ला रहा है।

अखिलेश यादव ने शुरू की छोटे दलों को एक साथ लाकर भाजपा को हराने की मुहिम

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को यह दावा किया कि अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए उनकी पार्टी के दरवाजे सभी छोटे दलों के लिए खुले हैं और वह कोशिश करेंगे ऐसे सभी दल भाजपा को हराने के लिए एक साथ आएं।

प्रधानमंत्री मोदी के भाई ने मांगे पूरी ना होने तक जीएसटी भुगतान बंद करने का किया समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई और ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने शुक्रवार को व्यापारियों से तब तक जीएसटी की अदायगी न करने को कहा जब तक कि सरकार के द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता।

बिहार सरकार द्वारा ईडब्ल्यूएस को नहीं मिलेंगे अब आरक्षण के ये दो लाभ

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार ने झटका दिया है। ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को बिहार में पद व सेवाओं तथा शैक्षणिक संस्थाओं में नामांकन में मिलने वाले दस फीसद आरक्षण का कोई बैकलॉग तैयार नहीं किया जायेगा और आरक्षण के तहत तय सीट पर उम्मीदवार नहीं मिलने पर उस साल की रिक्ति खत्म हो जायेगी।

बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पद से दिया इस्तीफा

लंबे समय से चल रहे कर्नाटक के भविष्य पर विराम लगाते हुए बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि आज ही येदियुरप्पा की सरकार बने दो साल पूरे हुए हैं।

झारखंड में सरकार गिराने के मामले में गिरफ्तार आरोपी निकले फल-सब्जी विक्रेता और दिहाड़ी मजदूर

झारखंड में सरकार गिराने के मामले में नया ट्विस्ट यह देखने को मिला कि दरअसल रांची पुलिस ने सरकार गिराने की साजिश के आरोप में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक सब्जी बेचने वाला और दूसरा दिहाड़ी मजदूर निकला।

योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं मंत्रिमंडल विस्तार, आगामी चुनाव व वोट बैंक के आधार पर रहेगी नजर

प्रधानमंत्री के कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस पर चर्चा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ युवा चेहरों को इंट्री मिलने की संभावना है तो वहीं काम ठीक से न करने वाले मंत्रियों की कुर्सी जा सकती है और कुछ मंत्रियों को उनके अच्छे कामकाज का इनाम भी मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश की लड़ाई में आम के स्वाद को लेकर शुरू हुआ कटाक्ष, राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री योगी ने कसा तंज

पेगासस जासूसी प्रकरण, कृषि कानूनों और कोरोना से हुई मौतों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे, तो ‘आम’ को लेकर किए गए एक सवाल पर उनका जवाब चर्चा का विषय बन गया।

संसद में जारी रहा भारी हंगामा, बिगड़ती स्थिति देख कार्यवाही हुई स्थगित

संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन हंगामे की भेंट चढ़ता दिखा। पेगासस जासूसी और कृषि कानूनों को लेकर सदन में हंगामे के चलते लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ गई

पेगासस जासूसी प्रकरण पर राहुल गांधी ने सरकार पर उठाए सवाल, खुद के भी फोन टैप होने की कही बात

पेगासस जासूसी प्रकरण पर राहुल गांधी ने सरकार पर उठाए सवाल, खुद के भी फोन टैप होने की कही बात

काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए ज्ञानवापी मस्जिद की तरफ से मिली 1700 स्क्वायर फीट की जमीन, काॅरिडोर में आएगी और भी भव्यता

काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए ज्ञानवापी मस्जिद की तरफ से मिली 1700 स्क्वायर फीट की जमीन, काॅरिडोर में आएगी और भी भव्यता