कांग्रेस के नेता शशि थरूर के लाहौर थिंक फेस्ट में दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने शशि थरूर के बयान को शर्मनाक बताया है और कहा है की इस बयान ने देश की छवि खराब की है. शशि थरूर को इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 वैक्सीन के विकसित किया जाने के साथ-साथ टेस्टिंग तकनीक, संपर्कों की पहचान, दवा और इसके उपचार इत्यादि की समीक्षा बैठक की।
भारत से तनाव के बीच चीन के चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना को युद्ध की तयारी करने के लिए कहा है. उन्होंने समय आ गया है की सेना को हमेशा हाई अलर्ट मोड पर रहना चाहिए.
पूरे देश में आज से Unlock 5 के नियम शुरू हो गए है. कई राज्यों ने इन नियमों का पालन करना भी शुरू कर दिया है. अनलॉक 5 में केंद्र सरकार ने मल्टीप्लेक्स, स्कूल और स्विमिंग पूल की परमिशन दे दी है मगर इसके साथ कुछ सख्त नियमों का पालन करना होगा जिससे कोरोना फैलने से रोका जा सके.
हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, उनकी पत्नी और बेटी कोरोना संक्रमित पाए गए है. कल अचानक तबियत खराब होने के बाद सुरेश भरद्वाज को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां पर उनका कोरोना का टेस्ट भी हुआ जो पॉजिटिव आया.
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में स्पेशल डीजीपी राजेंद्र कुमार विज फिर से कोरोना संक्रमित हो गए है. उन्होंने अपना दर्द खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर ज़ाहिर किया.
कृषि कानून का विरोध पूरे देश में जारी है. इसे लेकर देश भर में किसानों और विपक्षी पार्टियों ने देश भर में चक्का जाम किया हुआ है. वहीँ आज सुबह दिल्ली में राजपथ के पास युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस क़ानून के विरोध में ट्रेक्टर में आग लगा दी.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की नेता उमा भारती भी कोरोना महामारी का शिकार हो गई है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है मगर डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने ऋषिकेश के पास वंदे मातरम कुंज में खुद को क्वॉरंटीन किया है.
निजी क्षेत्र के चिकित्सा सेवा प्रदाता फोर्टिस हेल्थकेयर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की उपस्थिति में उनके कार्यालय में 2.5 करोड़ रुपये का चैक आईसीएमआर को सौंपा ।
कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की वजह से देश में मेडिकल ऑक्सीजन (एमओ) की मांग बढ़ी है, ऐसे में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।कई राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश इसके लिए अन्य राज्यों और केन्द्रशासित प्रदशों पर निर्भर हो गए हैं।
प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में ठीक होने वाले कोविड रोगियों के साथ ही भारत में तेजी से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में बढोत्तरी का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान देश में 93,420 नए रोगी ठीक हुए हैं
आयुष मंत्रालय के योग ब्रेक प्रोटोकॉल से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आज से पुणे योग ब्रेक की शुरुआत हो रही है, जिसे कोविड-19 महामारी के करण अस्थाई तौर पर स्थगित कर दिया गया था।
आखिर वह दिन आ ही गया जिसका बिहार की जनता पिछले काफी दिनों से इंतज़ार कर रही थी. प्रसार भर्ती के ट्वीट के अनुसार नई दिल्ली में आज इलेक्शन कमीशन दोपहर 12:30 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस करने जा रही है जिसमें वह बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है.
देश में पिछले 24 घंटों में 87,374 रोगी स्वस्थ हुए हैं, जबकि 86,508 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इसके साथ, रिकवरी की कुल संख्या 46.7 लाख (46,74,987) है। रिकवरी दर 81.55% के पार पहुँच गया है।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने मानसून सत्र 2020 को लेकर आज यहां जारी एक वक्तव्य में बताया कि मानसून सत्र 2020 के दौरान लोकसभा में लगभग 167 प्रतिशत और राज्यसभा में लगभग 100.47 प्रतिशत कामकाज हुआ
आईपीएल सीजन 13 का पहला मैच 20 करोड़ लोगों ने देखा. यह विश्व के इतिहास में किसी भी खेल की पहले दिन की सबसे ज्यादा व्युअरशिप है. इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI ) के सचिव जय शाह ने खुद ट्वीट करके दी.
मनोज झा का यह बयान बाबा रामदेव से संबंधित इसलिए माना जा रहा है क्योंकि बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने जून में यह दावा कर सनसनी मचा दी थी कि उन्होंने कोरोना की दवाई बना ली है।