बीजेपी की नेता उमा भारती हुई कोरोना की शिकार, डॉक्टरों की सलाह पर खुद को किया क्वॉरंटीन, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की नेता उमा भारती भी कोरोना महामारी का शिकार हो गई है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है मगर डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने ऋषिकेश के पास वंदे मातरम कुंज में खुद को क्वॉरंटीन किया है.

उमा भर्ती ने ट्वीट करते हुए लिखा “मेरे इस ट्वीट को जो भी मेरे संपर्क में आये हुए भाई- बहन पढ़े या उन्हें जानकारी हो जाये उन सबसे मेरी अपील है की वो अपनी कोरोना टेस्ट करवाये एवं सावधानी बरते। मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टंस का पालन किया फिर भी मै अभी क़ोरोना पोज़िटिव निकली हूँ.”

उमा भर्ती ने आगे लिखा “मै अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वॉरंटीन हू जो की मेरे परिवार के जैसा है। 4 दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊँगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरो के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी।”

आपको बतादें की 24 सितम्बर को ही उमा भारती ने बद्रीनाथ से ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था “बद्रीनाथ देवस्थान से जाने का कभी मन नहीं होता लेकिन अब मैं यहां से वापस लौट रही हूं भगवान की तरह भारत के वंचित वर्ग मेरे चित्त में रहते हैं उनके लिए वापस लौट आती हूं। कभी ऐसे भी आऊंगी जब लौटूंगी नहीं।”

पूर्व बीजेपी नेता जसवंत सिंह का लम्बी बिमारी के बाद निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

27 साल बाद 30 सितम्बर को आएगा बाबरी विध्वंस मामले में फैसला, आडवाणी, उमा, जोशी सहित 32 को अदालत में हाजिर होने के निर्देश, पढ़ें डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *