छत्तीसगढ़ के स्पेशल डीजी दोबारा हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी, पुछा “मुझे दुबारा covid क्यों हुआ”

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में स्पेशल डीजीपी राजेंद्र कुमार विज फिर से कोरोना संक्रमित हो गए है. उन्होंने अपना दर्द खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर ज़ाहिर किया. उन्होंने अपने ट्वीट में  लोगों से जल्द ठीक होने की कामनाये करने की दुआ भी की. राजेंद्र कुमार का पहले कोरोना संक्रमण के दौरान पूरा इलाज हुआ था और बाद में इनकी रिपोर्ट नेगेटिव भी आयी थी. 

ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए राजेंद्र कुमार विज ने कहा कोई बताएगा मुझे दुबारा covid क्यों हुआ? मैने तो कोई लापरवाही भी नही की। तीसरा दिन है और 99-100 डिग्री तापमान भी।  अकेला पड़ा हूं बेचारा। जल्दी ठीक करो सब मिलकर भाई । good wishes needed. #Covid_19.” 

स्पेशल डीजीपी का फिर से कोरोना संक्रमित होना उन लोगों के लिए ख़ास उद्धरण है जो एक बार कोरोना संक्रमित होने के बाद ये मानकर बैठे है की उन्हें फिर से कोरोना नहीं हो सकता. 

 भारत में 6,685,082 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है जिसमें से 104,555 लोगों की मौत हो चुकी है. 5744693 लोग कोरोना बीमारी को सफलता पूर्वक हराकर अपने घर जा चुके है. देश भर में कोरोना के इस समय 907883 एक्टिव केस है. आपको यह भी बतादें की भारत की कोरोना के मामलों में रिकवरी रेट बढ़कर 85 प्रतिशत पर पहुँच गई है. 

कोरोना मामले में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक, अधिकारीयों के हाथ-पैर फूले

अस्पताल से व्हाइट हाउस शिफ्ट हुए कोरोना पीड़ित ट्रम्प, जानें कैसी है हालत?

कोरोना से त्रस्त हुआ नेपाल- कहा अब दोबारा लॉकडाउन का सहारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *