आखिर वह दिन आ ही गया जिसका बिहार की जनता पिछले काफी दिनों से इंतज़ार कर रही थी. प्रसार भर्ती के ट्वीट के अनुसार नई दिल्ली में आज इलेक्शन कमीशन दोपहर 12:30 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस करने जा रही है जिसमें वह बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है.
आपको बतादें की कोरोना महामारी काल में देश में यह पहला बड़ा चुनाव होगा. अब ऐसे में देखना यह है की चुनाव आयोग कितने चरणों में यह चुनाव करवाती है क्यूंकि कोरोना के बीच इन चुनावों को करवाना चुनाव आयोग के लिए किसी जंग से कम नहीं होगा.
बिहार में 243 विधानसभा सीटें है और करीब 7 करोड़ मतदाता है. पिछली बार 72 हजार मतदान केंद्र बनाए गए थे मगर इस बार ये संख्या कोरोना को देकते हुए कहीं अधिक हो सकती है.
विपक्ष में बैठी राष्ट्रीय जनता दल और कुछ विपक्षी पार्टियों ने बिहार में कोरोना के दौरान चुनाव न करवाने के सलाह भी दी थी. ये मुद्दा सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था मगर सुप्रीम कोर्ट ने ये कहते हुए दखल देने से इंकार कर दिया था की कोरोना के चलते देश में चुनाव नहीं रोके जा सकते.
Bihar Election- चिराग ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख की सीएम नीतीश की शिकायत- रिपोर्ट्स
बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को जिम्मेदार ठहरा अलग होने की तैयारी में उपेंद्र कुशवाहा!
बिहार विधानसभा चुनाव- नरम नही पड़ रहे चिराग के तेवर, क्या NDA टूटेगा?
