कोरोना काल मे आयुर्वेद का हुआ गलत इस्तेमाल, रामदेव का नाम लिए बिना बोले मनोज झा, पढ़ें

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने आज राज्यसभा में आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान विधेयक, 2020 पर चर्चा के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव का नाम लिए बिना जम कर निशाना साधा है। मनोज झा ने चर्चा के दौरान संसद में कहा कि कोरोना काल मे आयुर्वेद का गलत उपयोग किया गया। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

मनोज झा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान जून के महीने में एक ऐसा वक़्त भी आया जब एक महापुरुष ने कहा कि उन्होंने कोरोना की दवाई बना ली है। इस पर टीवी डिबेट्स शुरू हो गईं। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि यह इम्युनिटी बूस्टर है। 

आपको बता दें कि मनोज झा का यह बयान बाबा रामदेव से संबंधित इसलिए माना जा रहा है क्योंकि बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने जून में यह दावा कर सनसनी मचा दी थी कि उन्होंने कोरोना की दवाई बना ली है। हालांकि बाद में उपजे वैवद के बीच पतंजलि ने अपने बयान में बदलाव करते हुए कोरोनिल नाम की दवा को महज इम्युनिटी बूस्टर बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *