जारी है बाहुबली डॉन मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की कार्रवाई, दोनो बेटे इनामी अपराधी हुए घोषित

उत्तरप्रेदश सरकार की नजर इन दिनों बाहुबली और आपराधिक छवि के नेताओं पर टेढ़ी है। विकास दुबे कांड के बाद से ही राज्य सरकार एक के बाद एक बाहुबली नेताओं और माफियाओं पर अपना शिकंजा लगातार कसती जा रही है। इसी क्रम में खास तौर मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद पर सरकार की तरफ से जहां कई संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है वहीं कई अवैध कब्जे वाली संपत्तियों पर बुल्डोजर चल चुका है।

सम्पत्तियों पर हुई कार्रवाई के बाद अब लखनऊ पुलिस ने मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों उमर और अब्बास पर 25-25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया है। दोनों के खिलाफ कुछ दिन पहले अवैध कब्जे के मामले में एफआईआर हुई थी। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने इन दोनों को इनामी अपराधी घोषित किया है। उमर व अब्बास के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में जालसाजी, साजिश रचने, जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में केस दर्ज कराया था।

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी व उनके साले सरजील रजा और अनवर शहजाद पर प्रशासन ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। मुख्तार के साथ मिलकर सभी संगठित आपराधिक गिरोह के रूप में अपराध करते है। सभी के खिलाफ गाजिपुर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *