बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के दिन लोगों के लिए बड़ी घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कृषि, शिक्षा और पर्यटन के विकास के साथ ही महिलाओं, किसानों, सरकारी कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के लिए कई तोहफे दिए है। कुल मिलाकर उन्होंने 9 ऐलान किए हैं जो इस प्रकार हैं:-
Tag: #BiharPolice
लालू ने जातीय जनगणना को लेकर कह दी बड़ी बात, जानें
बिहार में विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(राजद) ने जातीय जनगणना और आरक्षण के मसले को लेकर अपना रूख आक्रामक कर लिया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जाति आधारित जनगणना नहीं होने की स्थिति में इसका बहिष्कार करने की धमकी दे दी है तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व की सरकार से सवाल पूछे हैं कि आखिर सरकार डर किससे रही है?
सांसद प्रिंस राज ने भाई चिराग पासवान को की सुलह की पेशकश
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पारस गुट के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज रविवार को पटना पहुंच राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अध्यक्षता की और पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों और सभी प्रकोष्ठों के नेताओं के साथ-साथ दलित सेना के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि “लोजपा में न तो कोई टूट हुई और न ही कोई अलग गुट बना है
बिहार सरकार द्वारा ईडब्ल्यूएस को नहीं मिलेंगे अब आरक्षण के ये दो लाभ
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार ने झटका दिया है। ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को बिहार में पद व सेवाओं तथा शैक्षणिक संस्थाओं में नामांकन में मिलने वाले दस फीसद आरक्षण का कोई बैकलॉग तैयार नहीं किया जायेगा और आरक्षण के तहत तय सीट पर उम्मीदवार नहीं मिलने पर उस साल की रिक्ति खत्म हो जायेगी।
मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक का बहिष्कार कर दिखाए तेवर
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाली अध्यक्षता की बैठक से, जिसमें भाजपा, जद(यू) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के विधायकों ने शिरकत की, सहनी और उनकी पार्टी के चार विधायक नदारद रहे। राजग की बैठक में शामिल नहीं होने से पर सहनी ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा कि “बिहार में राजग जैसा कुछ नहीं है।
