एक तरफ डबल इंजन की सरकार तो दूसरी तरफ डबल युवराज-छपरा में बोले पीएम मोदी,पढ़ें मुख्य बातें

बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। चुनावी शोर थमने से पहले आज का दिन बिहार में रैलियों का दिन है। आज बीजेपी और एनडीए के सबसे बड़े चेहरे पीएम नरेंद्र मोदी की तीन रैलियां हैं। इस क्रम में पीएम की पहली रैली आज छपरा में हुई। पीएम ने इस दौरान जमकर विपक्ष अपर निशाना साधा और अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

पीएम की रैली से पहले तेजस्वी ने उनसे पूछे 11 सवाल, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों के प्रचार के क्रम में आज पीएम मोदी बिहार में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम बिहार में अब तक कुल 6 रैलियां कर चुके है। पीएम दूसरे चरण के प्रचार के आज अंतिम दिन रैलियों को संबोधित करेंगे।

पुष्पम प्रिया ने पूछा- पटना में पॉल्युशन फ्री सड़कें, रेंटल साईकल,अलग साईकल ट्रैक कौन देगा, जवाब भी बताया, पढ़ें

इस साल की शुरुआत में जब एक सीएम कैंडिडेट बताते विज्ञापन में एक लड़की की तस्वीर छपी तो हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि यह कौन हैं? क्या करती हैं और इनका बिहार को लेकर विज़न क्या है। यह चेहरा था पुष्पम प्रिया चौधरी का

पीएम मोदी की घोटाले गिनाते हुए वीडियो जारी कर बोले तेजस्वी- नीतीश शासन में 30 हजार करोड़ के 60 घोटाले हुए,देखें

बिहार विधानसभा चुनावों के क्रम में इस बार लड़ाई मुद्दों से ज्यादा निजी और फिजिकल से ज्यादा वर्चुअल है। पुराने बयान और वीडियो का सहारा भी अपने हिसाब से होने वाले फायदे को देखते हुए खूब लिया जा रहा है। हालांकि जब इन्ही वीडियो जारी करने वाले नेताओं से इनके अतीत में किये कारनामे, कांड और घोटाले पर सवाल होते हैं तो यह भविष्य बेहतर करने की बात करते नजर आते हैं।

संजय राउत ने तेजस्वी को बताया सबसे सुपर, पढ़ें क्यों

बिहार में जारी विधानसभा चुनावों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का एक लंबा दौर पिछले काफी दिनों से देखने को मिल रहा है। मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कमोबेश अकेले ही एनडीए के स्टार प्रचारकों के सामने मोर्चे पर डंटे हुए हैं। अब इन सब के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने तेजस्वी की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं।

सुशील मोदी ने तेजस्वी से पूछे 6 सवाल, कहा- चमकी बुखार, बाढ़, लॉकडाउन में कहां थे? पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप और सवाल जवाब का दौर जारी है। यहां सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियां बताने में लगा है वहीं विपक्ष के पास गिनाने के लिए नाकामियों की एक लंबी लिस्ट है। दोनो तरफ से आरोपों के शब्दबाण जमकर चलाये जा रहे है। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने तेजस्वी से छह सवाल पूछे हैं।

जेपी नड्डा का सवाल- विकास चाहिए या बाहुबल? लालटेन चाहिए या एलईडी बल्ब?

आप बताइए- लालटेन जलानी है कि एलईडी बल्ब जलाना है? बाहुबल चाहिए या विकास बल चाहिए? लूटराज चाहिए या डीबीटी से सीधे सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में चाहिए?

तेजस्वी ने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे युवक को खींच कर दूर हटाया, वीडियो वायरल, राजनीति शुरू

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर पहले चरण का मतदान हो चुका है वहीं दूसरे और तीसरे चरण के लिए प्रचार उफान पर है। रैली में उमड़ी भीड़, गाने, नारे, मुद्दे से लेकर हर चीज पर सभी की पैनी नजर है। इन सब के बीच कई बार रैलियों में या जनसभा के दौरान नेता कुछ ऐसा कर जाते हैं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

पुष्पम प्रिया बोलीं- देश की घटिया व्यवस्था है कि वह बदलाव को रोकना चाहती है, पढ़ें

बिहार विधानसभा को लेकर चुनावी संग्राम जारी है। इसी के साथ जारी है आरोप-प्रत्यारोप का दौर। प्रचार के क्रम में जमकर शब्दबाण चलाये जा रहे। इसी क्रम में प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष और खुद को बिहार की सीएम कैंडिडेट घोषित कर चुकीं पुष्पम प्रिया चौधरी ने एक बार फिर बिना किसी का नाम लिए इशारों में जोरदार हमला बोला है। उनके निशाने पसर बिहार की व्यवस्था और पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार लोग हैं।

मुंगेर में पुलिसिया कार्रवाई पर फिर बोले चिराग, कहा-सीएम जनरल डायर की भूमिका में आ गए, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। इस बीच नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुंगेर में दुर्गापूजा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं पर क्रूर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पुष्पम प्रिया ने बोला पीएम मोदी पर हमला, पूछा-क्या इनपर आचार संहिता लागू नही होती?

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान जारी है। 71 सीटों पर आज एक हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतदाता करेंगे। इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी इस चरण में दांव पर है

दरभंगा में बोले पीएम मोदी- आपका NDA को दिया एक एक वोट बिहार को बीमार होने से बचाएगा, पढ़ें पूरा भाषण

बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान जारी है। इसके अलावा दूसरे और तीसरे चरण के चुनावों के लिए प्रचार भी लगातार जारी है। इसी क्रम में पीएम मोदी आज दरभंगा में हैं। उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। इससे पहले पहले चरण के लिए पीएम ने सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियों को संबोधित किया था।

Bihar Elections-11 बजे तक बाँका में 22, भागलपुर में 23, मुंगेर में 15 फीसदी मतदान, देखें हर सीट का हाल

बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। शुरुआत धीमी होने के बाद अब वोटिंग प्रतिशत में उछाल देखने को मिल रहा है। आयोग की तरफ से अभी-अभी दी गई जानकारी के मुताबिक 11 बजे तक सबसे ज्यादा 26.76 फीसदी वोटिंग हुई है वहीं जहानाबाद में सबसे कम 11.41 फीसदी वोटिंग हुई है

नीतीश बोले- मतदान सिर्फ अधिकार नही जिम्मेदारी, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण की 71 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में एक हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आज मतदान के माध्यम से जनता करेगी। इसमें से छह वर्तमान मंत्री भी शामिल हैं। इसी बीच नीतीश कुमार ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से निकल वोट डालने की अपील की है।

चिराग बोले- नतीजों के बाद राजद के साथ जाने की तैयारी में नीतीश

बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान जारी है। कोरोना काल मे बूथों पर भीड़ दिखेगी या नही इस बात को लेकर संशय बहुत हद तक दूर हो चुका है। आमलोगों से लेकर खास तक सब सोशल मीडिया पर मतदान की अपील कर रहे हैं।

गडकरी कल त्रिपुरा में 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री श्री नितिन गडकरी कल त्रिपुरा में 2752 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली कुल 262 किलोमीटर की लंबाई वाली कुल नौ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

बिहार चुनाव: बीजेपी सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा “विपक्ष झंडवा, फिर कोनो बात का घमंडवा”

बिहार चुनाव में पहले चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है. सभी पार्टियों ने अपने-अपने दिग्गज नेताओं को प्रचार में लगाया हुआ है।इसी क्रम में आज बीजेपी के सांसद रवि किशन बिहार में प्रचार के लिए पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात की और विपक्ष को आड़े हाथों लिया.

बिहार चुनाव: तेजस्वी ने मोदी सरकार को महंगाई पर घेरा, पहनी प्याज की माला

बिहार चुनाव में आज पहले दौर के प्रचार के लिए अंतिम दिन है. सभी पार्टियों और नेताओं ने वोटरों को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है. एक दूसरे पर इल्ज़ामों की बौछार जारी है. इसी क्रम में आज तेजस्वी यादव ने बीजेपी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा.

बिहार चुनाव: माता सीता की शरण में पहुंचे चिराग पासवान, भव्य मंदिर बनाने का किया वादा

बिहार चुनाव में नेताओं का रैलियों का दौर जारी है. सभी नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी को जिताने के लिए पूरी जान झोंक रखी है. इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सीतामढ़ी पहुंचे तो वह सबसे पहले माता सीता के मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे. वहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की और अयोध्या की तरह भव्य मंदिर बनाने की बात कही.

बिहार चुनाव: केंद्र में मंत्री अश्वनी चौबे ने राहुल-तेजस्वी की जोड़ी पर किया हमला, बोले मधु-कैटभ का वध होगा

बिहार चुनाव का पहले चरण का मतदान नज़दीक है. इसके चलते पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर ज़बरदस्त ज़ुबानी हमले करने में लगा है. इस क्रम में आज केंद्र में मंत्री अश्वनी चौबे ने राहुल-तेजस्वी की जोड़ी पर जमकर हमला किया और कहा की मधु-कैटभ का वध होगा.