पीएम मोदी की घोटाले गिनाते हुए वीडियो जारी कर बोले तेजस्वी- नीतीश शासन में 30 हजार करोड़ के 60 घोटाले हुए,देखें

बिहार विधानसभा चुनावों के क्रम में इस बार लड़ाई मुद्दों से ज्यादा निजी और फिजिकल से ज्यादा वर्चुअल है। पुराने बयान और वीडियो का सहारा भी अपने हिसाब से होने वाले फायदे को देखते हुए खूब लिया जा रहा है। हालांकि जब इन्ही वीडियो जारी करने वाले नेताओं से इनके अतीत में किये कारनामे, कांड और घोटाले पर सवाल होते हैं तो यह भविष्य बेहतर करने की बात करते नजर आते हैं।


तेजस्वी यादव ने अब पीएम मोदी का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पीएम एक के बाद एक कुल 33 घोटाले गिना रहे हैं। वीडियो 2015 चुनावों के वक़्त का लग रहा है। इस दौरान पीएम मोदी नीतीश पर हमलावर हैं और एक एक बाद एक बिना रुके, बिना थके घोटाले गिनाए जा रहे हैं। अब यह वीडियो जारी करते हुए राजद ने कहा है कि नीतीश शासनकाल में 30 हजार करोड़ के 60 घोटाले हुए।


तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से यह वीडियो जारी करते हुए लिखा,’आदरणीय नीतीश जी के शासनकाल में अब तक 30 हज़ार करोड़ के 60 बड़े घोटाले हुए है इनमें से 33 तो माननीय प्रधानमंत्री जी आज से 5 वर्ष पूर्व स्वयं गिना रहे थे। खुद सुनिए..उसके बाद सृजन घोटाला, धान घोटाला, शौचालय घोटाला, छात्रवृति घोटाले सहित हज़ारों करोड़ के अन्य घोटाले हुए है।’
देखें वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *