पुष्पम प्रिया ने पूछा- पटना में पॉल्युशन फ्री सड़कें, रेंटल साईकल,अलग साईकल ट्रैक कौन देगा, जवाब भी बताया, पढ़ें

इस साल की शुरुआत में जब एक सीएम कैंडिडेट बताते विज्ञापन में एक लड़की की तस्वीर छपी तो हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि यह कौन हैं? क्या करती हैं और इनका बिहार को लेकर विज़न क्या है। यह चेहरा था पुष्पम प्रिया चौधरी का।

धीरे धीरे पुष्पम हर जिले, हर सीट पर जानें लगीं और विज़न और अपने राजनीति में आने का मकसद बताने लगीं। अब वह चुनावी रण में हैं।


उनकी पार्टी प्लुरल्स ने हर सीट पर अच्छे, साफ छवि के उम्मीदवार उतारे हैं। अब इन उम्मीदवारों के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसके अलावा वह खुद पटना की बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 


कितनी सफलता मिलेगी यह तो 10 नवम्बर को पता लगेगा जब नतीजे आएंगे लेकिन इन सब के बीच यह साफ है कि उनके विज़न में कुछ नया है और कुछ अलग है। वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से मतदान की अपील कर रही हैं। इसके लिए वह लगातार सोशल मीडिया से सड़क तक अपील कर रही हैं।


पुष्पम प्रिया चौधरी ने एक तस्वीर से साथ कैप्शन में फेसबुक पर लिखा,’नौजवानों को बांकीपुर और पटना में पॉल्यूशन फ़्री सड़कें, रेंटल साइकिल और अलग साइकल ट्रेक कौन देगा? मैं? नहीं, आपका वोट! इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग कीजिये, इतना कि ईवीएम भी गदगद हो जाए और नक़ली नेताओं की गिल्ली सहित विकेट उड़ जाए!’


उन्होंने एक और तस्वीर साझा करते हुए पूछा,’पटना के नौजवान, किंग चंद्रगुप्त और अशोक के बांकीपुर को इंडिया का सबसे हॉट पोस्टकोड कौन बना सकता है? मैं नहीं आपका वोट! इस बार जमकर वोट कीजिए, बांकीपुर और पटना को हॉट बनाने के लिए!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *