चिराग बोले- नतीजों के बाद राजद के साथ जाने की तैयारी में नीतीश

बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान जारी है। कोरोना काल मे बूथों पर भीड़ दिखेगी या नही इस बात को लेकर संशय बहुत हद तक दूर हो चुका है। आमलोगों से लेकर खास तक सब सोशल मीडिया पर मतदान की अपील कर रहे हैं।

लोगों में नई सरकार और जनप्रतिनिधि चुनने का उत्साह भी साफ नजर आ रहा है। हालांकि इन सब के बीच नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप के शब्दबाण लगातार चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में चिराग पासवान ने एक बार फिर वोट डालने की अपील के साथ नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

चिराग ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से लिखा, ‘आदरणीय नीतीश कुमार जी को दिया गया एक भी वोट ना सिर्फ़ बिहार को कमजोर और बर्बाद करेगा बल्कि आर॰जे॰डी॰ व महागठबंधन को मज़बूत करेगा।

चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा को छोड़ आर॰जे॰डी॰ के साथ जाने की तैयारी कर चुके है साहब। आर॰जे॰डी॰ के आशीर्वाद से पहले भी सरकार बना चुके है।’ हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने हैशटैग असम्भव नीतीश का प्रयोग भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *