जेपी नड्डा का सवाल- विकास चाहिए या बाहुबल? लालटेन चाहिए या एलईडी बल्ब?

बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे और तीसरे चरण के लिए प्रचार उफान पर है। दलों के स्टार प्रचारकों से अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंक रखी है। आरोप-प्रत्यारोप, उपलब्धि-नाकामी का दौर लगातार जारी है। इसी बीच जेपी नड्डा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से और बिहार की जनता से कुछ तीखे सवाल पूछे हैं। नड्डा ने यह सवाल बेगूसराय और सिवान में अपनी रैलियों के दौरान पूछे।

नड्डा ने बेगूसराय में एक रैली को संबोधित करते हुए पगलसे जनता से सवाल किया,’आप बताइए- लालटेन जलानी है कि एलईडी बल्ब जलाना है? बाहुबल चाहिए या विकास बल चाहिए? लूटराज चाहिए या डीबीटी से सीधे सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में चाहिए? 


इसी रैली में नड्डा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा,’प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 1.75 लाख करोड़ रुपये देकर मार्च से लेकर छठ और दीवाली तक 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो दाल मुफ्त दी गई है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8.56 करोड़ किसानों को 2-2 हज़ार रुपये दिए हैं।’

वहीं नड्डा ने लालू राबड़ी को पोस्टर से गायब करने की बात उठाते हुए तेजस्वी से पूछा,’मैं तेजस्वी से बड़े साफ मन से पूछना चाहता हूं कि आपने अपने माता-पिता जो साढ़े सात साल मुख्यमंत्री रहे, उनका चेहरा पोस्टर से क्यों हटा दिया। चेहरा हटाया तो अब बिहार की जनता से माफी क्यों नहीं मांगते हो।’

नड्डा ने कोरोना काल मे सरकार के प्रयासों और उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए सिवान में बताया,’जब लॉकडाउन लगाया गया तब 1 ही टेस्टिंग लैब थी, आज 1650 टेस्टिंग लैब हैं। पहले हम PPE किट बाहर से मंगाते थे, आज भारत 4,50,000 PPE किट प्रतिदिन बना रहा है और विदेश में भी भेज रहा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *