गडकरी कल त्रिपुरा में 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री श्री नितिन गडकरी कल त्रिपुरा में 2752 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली कुल 262 किलोमीटर की लंबाई वाली कुल नौ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी.के. सिंह, राज्य के मंत्री, संसद के सदस्य, विधायक और केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति में इस आयोजन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री बिप्लब कुमार देब करेंगे। 

परियोजना पूरी होने पर, अंतर-राज्यीय और बांग्लादेश तक तेज और परेशानी मुक्त संपर्क मिल सकेगा और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक प्रमुख प्रगति होगी।

नई परियोजनाएं पूरे राज्य में विभिन्न पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक स्थानों और धार्मिक स्थलों को यातायात का बेहतर संपर्क, तेज और सुरक्षित आवाजाही प्रदान करेगी। इससे क्षेत्र के अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमशक्ति के लिए बड़ी संख्या में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने की संभावना है।

परियोजनाओं से वाहनों की यात्रा के समय और रख-रखाव लागत और ईंधन की खपत में कमी आएगी। परियोजना के कार्यान्वयन से इलाके की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ये कृषि वस्तुओं के परिवहन में सुधार करेंगे और अधिक से अधिक बाजारों तक पहुंच बनाएंगे, जिससे माल और सेवाओं की लागत कम होगी।

ये स्वास्थ्य देखभाल और आपातकालीन सेवाओं के लिए आसान और त्वरित पहुंच भी बनाएंगे। संक्षेप में, उपरोक्त परियोजनाओं के पूरा होने के बाद यह इस क्षेत्र के पर्यटन, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय संपर्क के विकास में लंबी छलांग होगी। आखिरकार इससे त्रिपुरा राज्य की जीडीपी को गति मिलेगी।

परियोजनाओं में शामिल है—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *