आईपीएल 2020 का आठवां मैच आज पॉइंट्स टेबल की 2 सबसे निचली टीमों के बीच खेला जाएगा. कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद दोनों ही आईपीएल में अपना खाता खोलने के मकसद से मैदान पर उतरेगी. दोनों ही टीमों ने अभी तक 1-1 मैच खेला है और उसमें उनको हार का सामना करना पड़ा है. यह मैच आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जायेगा.
हेड-टु-हेड मुकाबले
अबतक दोनों के बीच 17 मैच हुए है जिसमें कोलकाता ने 17 में तो हैदराबाद ने 7 में बाज़ी मारी है. पिछले 4 मैचों की बात की जाए तो दोनों ने 2-2 मैच जीते है. आंकड़ों पर नज़र डाले तो कोलकाता का पलड़ा भारी नज़र आता है. फिलहाल दोनों टीमों का कोई भी खिलाडी ऑरेंज और पर्पल कैप के टॉप 5 में जगह नहीं बना पाया है.
आईपीएल खिताब की बात करे तो कोलकाता और ह्यदेरबाद दोनों ही 2-2 बात आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफल रही है.
हैदराबाद के लिए वार्नर, मनीष पांडे, भुवनेश्वर और राशिद खान है की प्लेयर्स
हैदराबाद टीम के लिए बैटिंग में वार्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे अहम भूमिका निभा सकते है. वहीँ बोलिंग की बात की जाए तो भुवनेश्वर कुमार की तेज़ गेंदबाज़ी और और राशिद खान की फिरकी कोलकाता के लिए घातक साबित हो सकते है.
केकेआर के लिए कार्तिक, रसेल और नरेन की-प्लेयर्स रहेंगे की प्लेयर्स
कोलकाता के लिए उसके 2 आल राउंडर खिलाड़ी सुनील नरेन और रसेल सबसे मुख्या भूमिका निभा सकते है. वहीँ KKR की जीत कार्तिक की कप्तानी पर भी काफी हद तक निर्भर करेगी. 2019 सीजन में रसेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 छक्के लगाए थे. आईपीएल में रसेल का सबसे ज्यादा 186.41 का स्ट्राइक रेट भी रहा है.
क्या रहेगा पिच और मौसम का हाल.
मौसम विभाग के अनुसार अबु धाबी में मैच में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी जो विदेशी खिलाडियों के लिए लगातार मुश्किल का कारण बानी हुई है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.
इस मैदान पर अबतक 44 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले गैदबाज़ी करने वाली टीम ने 25 मैच जीते है. पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 137 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 128 ही रहा है.
आईपीएल में 53.21% सक्सेस रेट के साथ 109 में से 58 मैच जीते है वहीँ कोलकाता ने 51.39% सक्सेस रेट के साथ 179 मैचों में से 92 मैच जीते है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2020: पॉइंट्स टेबल में हुआ भारी फेरबदल, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट
