सिब्बल के कांग्रेस पर बयान से बिहार से राजस्थान तक बवाल, जानें क्या हैं मायने

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद अब नई सरकार का गठन हो चुका है हालांकि इन नतीजों के मायने किसी के लिए आत्मचिंतन की वजह बने तो किसी के लिए आत्ममुग्ध होने की। कांग्रेस के लिए यह नतीजे हताशा से भरे हुए हैं। यही वजह है कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह बिहार में आये चुनावी नतीजों के बाद एक बार फिर सामने आई है।

तेजस्वी ने नीतीश को तंज कस दी शुभकामनाएं, पढ़ें क्या कहा

तेजस्वी ने सीएम नीतीश को बधाई देते हुए एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से लिखा,’आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएँ। आशा करता हूँ कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनायेंगे।’

वीडियो-नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ, देखें कौन बना मंत्री, क्या बोले सुशील मोदी

नीतीश कुमार ने फिर एक बार आज बिहार के सीएम के रूप में शपथ ले ली है। राजभवन में आयोजित एक समारोह में नीतीश सहित कई अन्य मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।
जिन मंत्रियों ने सीएम के साथ शपथ ली उनमे अशोक चौधरी, शीला मंडल, रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद,विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, मेवा लाल चौधरी, संतोष सुमन, मुकेश सहनी के नाम शामिल हैं।

महागठबंधन में शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर, शिवानंद तिवारी बोले- प्रचार के वक़्त पिकनिक मना रहे थे राहुल

बिहार विधानसभा चुनावों के समपन्न होने के बाद सरकार बनाने से चूके महागठबंधन में अब आपसी कलह सामने आने लगा है। अभी तक खामोसी से इसको टालने की कोशिश सभी दलों की तरफ से की जा रही थी लेकिन अब राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस के खराब प्रदर्शन और राहुल गांधी की राजनीति करने के तरीके पर कुछ गंभीर सवाल उठाए हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता तारिक अनवर भी पार्टी के खराब प्रदर्शन पर बोल चुके हैं।

संशय खत्म- सुशील मोदी नही तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी होंगे अगले उप मुख्यमंत्री, जानें दोनो ने क्या कहा

बिहार विधानसभा चुनावों में बड़े भाई की भूमिका में आई बीजेपी ने इस बार बेशक सीएम नीतीश कुमार पर एक बार पुनः भरोसा जताया है लेकिन सुशील मोदी को रिप्लेस कर दिया गया। कल ही यह तस्वीर बहुत हद तक स्पष्ट हो गई थी लेकिन अब इसपर सभी संशय खत्म हो चुके हैं। आज सीएम नीतीश कुमार के साथ तारकिशोर प्रसाद के साथ रेणु देवी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

नीतीश आज शाम सातवीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ, नड्डा-शाह रहेंगे मौजूद, तेजस्वी नही होंगे शामिल

ड्डा के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वहीं राजद के तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में भाग नही ले रहे।

Breaking News: बीजेपी ने सुशील मोदी से छीना उप-मुख्यमंत्री पद, मोदी ने सोशल मीडिया पर खुद किया खुलासा

बिहार के उप-मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है. बीजेपी ने सुशील मोदी से बिहार के उप-मुख्यमंत्री के पद छीन लिया है. इस बात का खुलासा सुशील मोदी ने सोशल मीडिया पर खुद किया है. हालाँकि उन्होंने इस बारे में सीधा-सीधा तो नहीं लिखा है मगर उनका इशारा इसी तरफ है.

बिहार: उप-मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बरकरार, राजनाथ सिंह ने ने भी दिया गोल-मोल जवाब

बिहार में एक बार फिर से सियासी हलचल तेज़ हो गई है. नितीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. कल शाम 4:30 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. आज राजभवन पहुंचे नितीश कुमार ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया. नीतीश के साथ हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी, वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी भी राज्यपाल से मिलने पहुंचे मगर इस बार नीतीश के साथ उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी नहीं थे.

सातवीं बार सीएम बनेंगे नीतीश कुमार, कांग्रेस ने कहा- नीतीश की स्थिति अच्छी नही…

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों के एलान के बाद आज एनडीए विधायक दल की बैठक में सीएम नीतीश कुमार को एक बार फिर विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। इसके साथ ही उन सभी अटकलों और बयानों पर विराम लग गया जिसमें कहा गया था कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार नही होंगे।

एनडीए विधायक दल की बैठक शुरू, राजनाथ-फडणवीस भी मौजूद, ऐसा होगा सरकार का स्वरूप

बिहार में चुनावी नतीजे आने के पांचवें दिन एनडीए की बड़ी बैठक आज पटना में हो रही है। इस बैठक में एनडीए में शामिल सभी दलों के विधायक और बड़े नेता मौजूद हैं। बीजेपी की तरफ से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बैठक में शामिल होने पटना पहुंच चुके हैं।

राजद का जदयू-बीजेपी पर वार,कहा-40 सीट लाकर सीएम बनने का ख्वाब, बीजेपी के पास कोई चेहरा नही

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद अभी तक पांच दिन से ज्यादा वक्त बीत चुका है। एनडीए सरकार बनाने की दावेदार है वहीं महागठबंधन मजबूत विपक्ष की भूमिका में है। हालांकि राजद को यह हार पसंद नही आ रही है और रह रह कर हार की चुभन बयानों के माध्यम से बाहर आ रही है। यही वजह है कि राजद के नेता लगातार एनडीए और सीएम नीतीश पर हमलावर हैं।

बिहार: NDA की बैठक में शामिल होने आ रहा है बीजेपी का यह दिग्गज नेता, बदल सकता है सियासी समीकरण

बिहार चुनाव में NDA की पूर्ण बहुतमत मिला है. 15 नवंबर को NDA ने अपने सभी जीते हुए विधायकों की बैठक बुलाई है जिसमें भाग लेने के लिए बीजेपी ने दिल्ली से एक अपने दिग्गज नेता को भेजने का फैसला किया है. NDA की बैठक से पहले बिहार में बीजेपी की बैठक भी होगी जिसमें बीजेपी के नेता का चयन किया जायेगा. उसमें भी यह दिग्गज नेता भाग लेगा.

बिहार: तेजस्वी यादव ने दी दिवाली की शुभकामनाये, कहा “घनघोर अंधेरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है”

RJD के नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने देशवासियों को दिवाली पर शुभकामनाये दी है. उन्होंने बिहार के लोगों को एक ख़ास सन्देश भी दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है की घनघोर अंधेरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को दी दिवाली की शुभकामनाये, जाने क्या कहा

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दिवाली के अवसर पर लोगों को दिवाली की शुभकामनाये दी है. इस मौके पर ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा “प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।”

बिहार: सुशील मोदी दिल्ली तलब, प्रदेश में दो उप-मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा ज़ोरो पर

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद से प्रदेश में सियासी हलचल तेज़ हो गई है. 15 तारीख को NDA के चुने हुए सभी विधयकों की बैठक है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री का चुनाव किया जायेगा. हालाँकि मुख्यमंत्री के नाम पर NDA में पहले ही नीतीश कुमार के नाम पर सहमति बानी हुई है मगर उप-मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं ज़ोरों पर है.

राजद के ट्वीट- नीतीश ने काम किया था तो जीतने के लिए छल और बीजेपी के बैसाखी की जरूरत क्यों?

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। काफी कड़ी और कांटे की टक्कर वाली लड़ाई में राजद इस बार चूक गई।

छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल की उपस्थिति में भिड़े कांग्रेसी नेता और समर्थक, अजीत शर्मा बनें विधायक दल के नेता

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों के एलान के बाद अब हर दल स्थिति की समीक्षा कर रहा है। इसमें खामियों को लेकर जहां चर्चा की जा रही है वहीं आगे की रणनीति पर भी बात लगातार हो रही है। इसी बीच आज पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में नव निर्वाचित विधायकों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और अविनाश पांडेय की उपस्थिति में एक बैठक रखी गई।

सीएम नीतीश ने दलाई लामा को इस वजह से दिया धन्यवाद, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे के एलान के बाद एक बार फिर बिहार की सत्ता में सीएम नीतीश की वापसी तय हो चुकी है। अब बस शपथ की औपचारिकता बाकी है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने दलाई लामा को उनसे मिली शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। सीएम ने कहा,’बिहार विधानसभा चुनाव में एन०डी०ए० को मिली जीत पर बधाई देने हेतु परम पावन दलाई लामा जी का आभार व्यक्त करता हूं।’

बिहार में भी बिन पटाखों वाली दीवाली और छठ, इस वजह से लगी रोक

दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पटाखों पर रोक लगा दी गई थी। अब यह रोक बिहार में भी मान्य होगी। राज्य सरकार की तरफ से यह रोक एनजीटी के उस आदेश के आलोक में लगाई गई है जिसमे कहा गया था कि खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में पटाखों के उपयोग पर रोक लगाई जाती है।

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, सियासी हलचल हुई तेज़

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया है. वह अपने निवास से राजभवन इस्तीफा देने पहुंचे थे. 2015 में जो नितीश सरकार बनी थी उसका कार्यकाल 29 नवंबर तक था और उसके बाद सरकार भंग हो जाती. उससे पहले ही नितीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया.