संशय खत्म- सुशील मोदी नही तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी होंगे अगले उप मुख्यमंत्री, जानें दोनो ने क्या कहा

बिहार विधानसभा चुनावों में बड़े भाई की भूमिका में आई बीजेपी ने इस बार बेशक सीएम नीतीश कुमार पर एक बार पुनः भरोसा जताया है लेकिन सुशील मोदी को रिप्लेस कर दिया गया। कल ही यह तस्वीर बहुत हद तक स्पष्ट हो गई थी लेकिन अब इसपर सभी संशय खत्म हो चुके हैं। आज सीएम नीतीश कुमार के साथ तारकिशोर प्रसाद के साथ रेणु देवी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने उप मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा,’निश्चित रूप से ऐसे संकेत हैं कि मैं और रेणु जी (भाजपा नेता रेणु देवी) बिहार उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।’

वहीँ रेणु देवी से जब यही सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,’बहुत बड़ी जिम्मेदारी है एक कार्यकर्ता के लिए। एक कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी लोग काम करते ही रहते हैं। जनता ने हम पर जो विश्वास दिखाया है हमारी कोशिश यही है कि उस पर खरा उतरें।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *