राजद के ट्वीट- नीतीश ने काम किया था तो जीतने के लिए छल और बीजेपी के बैसाखी की जरूरत क्यों?

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। काफी कड़ी और कांटे की टक्कर वाली लड़ाई में राजद इस बार चूक गई। इसके पीछे जहां उसके सहयोगी दल कांग्रेस का खराब प्रदर्शन रहा वहीं सीमांचल में ओवैसी ने मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगा राजद की राह और मुश्किल कर दी। हालांकि नतीजों के एलान के बाद भी राजद के नेताओं के लिए यह हार पचाना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक नतीजों के एलान के बाद भी इसपर माथापच्ची और बयानबाजी जारी है।

इसी क्रम में राजद की तरफ से एक ट्वीट में लिखा गया,’नीतीश जी बार बार दोहराते रहते हैं -“हम सिर्फ़ काम करते रहते हैं!”और पूरे बिहार के नागरिक सोच सोच कर परेशान हो जाते हैं कि कौन सा काम करते हैं? कहाँ व कब काम करते हैं? अगर काम करते तो जीतने के लिए छल क्यों करना पड़ता? BJP को बैसाखी क्यों बनाना पड़ता? चुनाव में नकारे क्यों जाते?’


एक अन्य ट्वीट में राजद ने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से लिखा,’हार से दुःखी होना एक बात है! पर अपने ही नियमों व प्रक्रियाओं की अनदेखी करने वाले चुनाव आयोग और उसे सेवाएँ दे रहे नीतीश के चुने हुए प्रशासन के चापलूस व भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा जैसे तैसे कर जर्बदस्ती हरवा देने से पूरी तरह से असंतुष्ट व क्रुद्ध होना दूसरी बात है!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *