विशेष-बीजेपी को बिहार में मोदी नाम का सहारा, अब तक तेजस्वी दिख रहे आगे, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचार का शोर हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। हर दल के शीर्ष और बड़े नेता अब उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी तोड़ मेहनत और धुंआधार रैलियां कर रहे हैं। कोरोना काल मे होरहे इस चुनाव में उम्मीद थी कि फिजिकल रैलियों में सख्ती होगी और कोरोना का खौफ हावी रहेगा लेकिन ऐसा होता नजर नही आ रहा है।

बीजेपी के ‘वोट कटवा’ पर चिराग का पलटवार, बोले नितीश के दवाब में दिया बयान

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी के ‘वोट कटवा’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा की अगर हमारी पार्टी बिहार में इतनी ही ‘वोट कटवा’ है तो पिछले 6 सालों से उनकी पार्टी के साथ गठबंधन क्यों किया हुआ था.

बलिया हत्याकांड: MLA सुरेंद्र सिंह ने माना मुख्या आरोपी है बीजेपी का कार्यकर्ता, कहा ‘अपने बचाव में चलाई गोली’

बलिया में कल सरकारी कोटे के तहत दुकानों के आवंटन के लिए बुलाई गई एक बैठक के दौरा हुए गोलीकांड में एक शख्स की मौत पर बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने पहली बार बयान दिया है. सुरेंद्र सिंह ने इस बात को माना है की इस घटना का मुख्या आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह बीजेपी का कार्यकर्ता है और सुरेंदर सिंह के साथ चुनाव प्रचार में हिस्सा लेता रहा है.

Bihar Opinion Poll- एनडीए की वापसी के संकेत, बीजेपी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी, रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर नामांकन और प्रचार का दौर शुरू हो चुका है। आज से सीएम नीतीश कुमार जहां फिजिकल रैलियों को संबोधित करना शुरू करेंगे वहीं तेजस्वी यादव आज राघोपुर से बतौर उम्मीदवार नामांकन भरने जा रहे हैं।

भागलपुर के बाद अब समस्तीपुर में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाएगी लोजपा, चिराग ने भाई को दिया टिकट

बिहार विधानसभा में जदयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की बात कहने वाली लोजपा ने भागलपुर विधानसभा सीट से यूँ तो आधिकारिक तौर पर प्रत्याशी के नाम का एलान नही किया है लेकिन यहां से शहर के उपमेयर राजेश वर्मा को टिकट देने की खबर है

बीजेपी में आते ही खुशबू के बदले बोल, कहा ‘मैं खूबसूरत भी हूँ और बोल्ड भी, भीड़ भी जुटा सकती हूँ और ज़िम्मेदारी भी उठा सकती हूँ

भारतीय जनता पार्टी में आते ही खुशबू सुंदर के सुर कुछ बदले-बदले से दिखाई दे रहे है. कल बीजेपी का दामन थामने के बाद खुशबू ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को एक ख़ास इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने खुल कर अपने दिल के राज़ खोले.

Mumbai: मंदिरों को खोलने को लेकर सिद्धिविनायक के सामने बीजेपी का प्रदर्शन, ‘मदिरा चालू, मंदिर बंद’ के लगाए नारे

महाराष्ट्र में मंदिरों को खुलवाने की मांग को लेकर आज बीजेपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सिद्धिविनायक मंदिर के सामने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विरोध स्वरुप कार्यकर्ताओं ने मंदिर के सामने पूजा भी की.

बिहार चुनाव: चुनावी दंगल में उतरे कन्हैया कुमार, बीजेपी की उड़ाई खिल्ली, बोले बीजेपी में शामिल होते ही सारे पाप धुल जाते है

बिहार चुनाव में रैलियों और सभाओं का दौर शुरू हो गया है. पटना के चुनावी रण में दिगज्जों ने उतरना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में कल जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार बेगूसराय ने चुनावी रैली को सम्भोधित किया. बेगूसराय की 2 विधानसभा सीट बखरी एवं तेघड़ा के लिए सीपीआई के सूर्यकांत पासवान और राम रतन सिंह ने नामांकन भरा है.

चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करवाने वाले बयान पर घिरे फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने जमकर लगाई क्लास

चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 और 35A लागू करवाने वाले बयान पर ज़बरदस्त राजनीति शुरू हो गई है. फारूक अब्दुल्ला के बयान का विरोध करते हुए आज एक प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी ने उन्हें देश विरोधी करार दे दिया.

खुशबू सुंदर ने सुबह कांग्रेस से किया एग्जिट और दोपहर को बीजेपी के घर में ली एंट्री

राहुल गाँधी की करीबी खुशबू सुंदर ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में खुशबू ने पार्टी की सदस्य्ता ली. सत्यस्ता ग्रहण करते ही खुशबू ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की.

बिहार चुनाव: बीजेपी ने तीसरी लिस्ट में 46 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों ज़ोरो पर है. सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. आज भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की घोषणा कर दी. इस लिस्ट में बीजेपी ने 46 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इस लिस्ट के साथ बीजेपी अब तक 77 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 27 नाम और दूसरी लिस्ट में केवल 2 नामों का ऐलान किया था

सिख सुरक्षाकर्मी की पगड़ी पर घिरी पश्चिम बंगाल सरकार, पुलिस दे रही सफाई

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। राज्य में पिछले दिनों बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर भी बवाल जारी है। इस क्रम में बीजेपी द्वारा आयोजित मार्च के दौरान एक सिख सुरक्षाकर्मी की पगड़ी गिरने को लेकर बवाल मच गया है।

टिकट से वंचित रह गए गुप्तेश्वर पांडेय, पोस्ट लिख कहा- धीरज रखें…

बिहार के डीजीपी पद से जब गुप्तेश्वर पांडेय ने इस्तीफा दिया तो यही उम्मीद थी कि वह बिहार विधानसभा चुनावों में जदयू की तरफ से बक्सर की किसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी हो सकते हैं। जब वह सीएम नीतीश कुमार के सामने जदयू की सदस्यता ग्रहण करने पहुंचे तब यह बात लगभग पक्की हो चली थी। हालांकि अब परिस्थिति बिल्कुल अलग है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे अमित शाह और बिहार बीजेपी के नेता, उम्मीदवारों का एलान आज

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए की तरफ से उम्मीदवारों के नामों का एलान आज किया जा सकता है। माना जा रहा है कि सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति के बाद आज कभी भी बीजेपी-जदयू और हम के नेता साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी साझा कर सकते हैं।

सुशांत की ऑटोप्सी पर सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा खुलासा कहा- जानबूझकर….

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी सुशांत सिंह राजपूत केस मामले पर पैनी निगाह जमाये हुए हैं। वह लगातार एक के बाद एक खुलासे करते रहे हैं और दोषियो को सजा दिलाने की पुरजोर वकालत कर रहे हैं। ड्रग्स के एंगल और दुबई कनेक्शन के बाद अब सुब्रमण्यम स्वामी ने इस केस में एक और अहम खुलासा किया है।