चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करवाने वाले बयान पर घिरे फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने जमकर लगाई क्लास

चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 और 35A लागू करवाने वाले बयान पर ज़बरदस्त राजनीति शुरू हो गई है. फारूक अब्दुल्ला के बयान का विरोध करते हुए आज एक प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी ने उन्हें देश विरोधी करार दे दिया.

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की फारूक अब्दुल्ला का यह बयान इस बात को दर्शाता है की वह चीन की विस्तारवादी सोच का समर्थन करते है. फारूक अब्दुल्ला के इस बयान की बीजेपी घोर निंदा करता है.

यही नहीं, इस बयान से पात्रा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा की अगर इस बयान को ध्यान से देखा जाये तो राहुल गाँधी भी कुछ इसी तरह के बयान देते रहे है. वह भी देश की संप्रभुता और सेना पर सवाल उठाते रहे है. ऐसा लगता है की फारूक अब्दुल्ला और राहुल गाँधी एक ही सिक्के के दो पहलू है.

फारूक अब्दुल ने कहा था की चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 और 35A लागू होगा. उन्होंने कहा था की वह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35A लागू करवाने के लिए वचनबद्ध है. मगर यह इस काम को शांतिपूर्वक करना चाहते है.

आपको बतादें की फारुख अब्दुल्लाह के इस विवादित बयान से पहले भी वह पाकिस्तान को लेकर एक बयान दे चुके है जिसपर काफी विवाद हुआ था. उन्होंने कश्मीर का मसला सुलझाने के लिए भारत सरकार को पाकिस्तान से बातचीत करने के लिए कहा था. जिसको लेकर काफी सियासी भूचाल भी मचा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *