बीजेपी के ‘वोट कटवा’ पर चिराग का पलटवार, बोले नितीश के दवाब में दिया बयान

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी के ‘वोट कटवा’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा की अगर हमारी पार्टी बिहार में इतनी ही ‘वोट कटवा’ है तो पिछले 6 सालों से उनकी पार्टी के साथ गठबंधन क्यों किया हुआ था.

चिराग ने कहा की हमारी पार्टी 2014 से NDA का हिस्सा है. मगर इतने सालों में तो बीजेपी को कभी कोई दिक्कत नहीं हुई. बीजेपी को अपनी बात पर फिर से विचार करना चाहिए. बीजेपी को समझदारी से काम लेना चाहिए.

बीजेपी के इस बयान का ठीकरा भी चिराग ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के सर फोड़ा. उन्होंने कहा की यह बीजेपी का खुद का बयान नहीं है. बीजेपी यह सब नितीश कुमार के दवाब में कह रही है.

नितीश कुमार बीजेपी पर यह सब करने का दबाव बना रहे है. चिराग ने फिर एक बात को दोहराया की जब तक नितीश कुमार NDA की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहेंगे, तब तक वह NDA का हिस्सा नहीं बनेंगे.

आपको बतादें की कल एक प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एलजेपी को ‘वोट कटवा’ करार दिया था जिसके बाद बवाल मच गया था. प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात को भी फिर से साफ़ किया की बिहार में बीजेपी की कोई ‘बी’ टीम नहीं है. NDA में बीजेपी, जेडीयू, वीआईपी और हम है. बीजेपी का लोजपा से किसी तरह का कोई लेना-देना नहीं है.

इससे पहले चिराग पासवान कई मौकों पर उनके और प्रधानमंत्री मोदी के बीच करीबी रिश्ता होने की बात सार्वजनिक तौर पर कह चुके है.

चिराग ने कहा था की वह मोदी को अपने पिता का दर्जा देते है. हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर कहा था की मोदी मेरे राम है और मैं उनका हनुमान.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *