चिराग ने अपने पिता रामविलास पासवान का किया पिंडदान, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज अपने पिता और दिवंगत ने रामविलास पासवान का पिंडदान किया. इसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की.

तस्वीरें शेयर करते हुए चिराग ने लिखा “भारतीय परम्परा अनुसार पिंडदान करते हुए।” चिराग ने 4 तसवीरें शेयर की है जिसमें 2 में वह पूजा करते हुए नज़र आ रहे है. एक तस्वीर में उन्होंने अपने पिता की अस्थियों को सर पर उठाया हुआ है वहीँ चौथी तस्वीर में चिराग अपने पिता रामविलास पासवान की अस्थियां गंगा में विसर्जित करते हुए देखे जा सकते है.

आपको बतादें की 8 अक्टूबर को 74 वर्ष की उम्र में रामविलास पासवान का निधन हो गया था. रामविलास पासवान की मृत्यु की जानकारी भी चिराग पासवान ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये ही दी थी जिसमें उन्होंने अपने पिता के साथ एक तस्वीर साँझा की थी और एक इमोशनल सन्देश भी लिखा था. चिराग ने लिखा था “पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa…”

दिवंगत नेता रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार पटना के जनार्दन घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था. उनके बेटे चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी थी. जय प्रकाश के बाद बिहार के यह पहले नेता थे जिनका पूरे मिलिट्री ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया था.

रामविलास पासवान को जनार्दन घाट पर श्रद्धांजलि देने खुद सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत बिहार मंत्री मंडल के अनेक मंत्री पहुंचे उपस्थित थे.

बीजेपी के ‘वोट कटवा’ पर चिराग का पलटवार, बोले नितीश के दवाब में दिया बयान

चिराग और चाचा के बीच क्या सब ठीक है? पशुपति पारस ने पहले की नीतीश की तारीफ, अब बोला हमला

पिता के निधन के बाद दोबारा एक्टिव हुए चिराग, प्रत्याशियों से बात कर बढ़ाया हौसला

बिहार चुनाव: बीजेपी और लोक जनशक्ति पार्टी मिलकर बनाएंगे सरकार, बीजेपी का होगा मुख्यमंत्री: चिराग पासवान

भागलपुर के बाद अब समस्तीपुर में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाएगी लोजपा, चिराग ने भाई को दिया टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *