प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व को संगठन के सौ वर्षीय इतिहास का “सबसे परिवर्तनकारी दौर” बताया।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर पीएम मोदी ने
“वसुधैव कुटुंबकम की भावना से प्रेरित मोहन भागवत जी ने समाज परिवर्तन और भाईचारे को मज़बूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। उनके विशेष दिन पर मैंने कुछ विचार साझा किए हैं। Maa Bharti की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।”
एक विस्तृत ब्लॉग में पीएम मोदी ने मोहन भागवत के प्रारंभिक सफ़र, राष्ट्रीय आंदोलनों में उनकी भूमिका और नेतृत्व शैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने लिखा कि भागवत जी हमेशा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के प्रबल समर्थक रहे हैं और उनका कार्यकाल RSS के भीतर निरंतरता और अनुकूलन—दोनमूल्यों का प्रतीक रहा है।
पीएम मोदी ने याद किया कि कोविड-19 संकट के समय भागवत ने तकनीक का उपयोग बढ़ाने पर ज़ोर दिया और स्वयंसेवकों का हौसला बनाए रखा। उन्होंने उनकी सादगी, सौम्य स्वभाव, सुनने की क्षमता और युवाओं से जुड़ाव की भी सराहना की।
मोदी ने कहा, “भागवत जी का कार्यकाल संघ के 100 साल के इतिहास का सबसे परिवर्तनकारी दौर माना जाएगा। वह वास्तव में वसुधैव कुटुंबकम के जीते-जागते उदाहरण हैं।”
