“रूसी सेना में भर्ती से बचें”- भारत सरकार ने दी सख़्त चेतावनी

भारत सरकार ने गुरुवार को अपने नागरिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वे किसी भी तरह के ऑफ़र या प्रलोभन में आकर रूसी सेना से न जुड़ें। विदेश मंत्रालय (MEA) ने साफ़ कहा कि हाल के महीनों में कुछ भारतीयों को धोखे से रूसी सेना में भर्ती कराया गया है और उन्हें सीधे यूक्रेन युद्ध में भेज दिया गया।

मंत्रालय ने बताया कि इस मुद्दे को दिल्ली और मॉस्को—दोनों जगह रूसी अधिकारियों के सामने गंभीरता से उठाया गया है। सरकार ने ज़ोर दिया है कि इस “ग़लत प्रथा को तुरंत रोका जाए और फँसे भारतीयों को रिहा किया जाए।”

हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दो भारतीय युवक, जो नौकरी की तलाश में रूस पहुँचे थे, उन्हें निर्माण कार्य का झाँसा देकर सीधे डोनेत्स्क क्षेत्र के मोर्चे पर भेज दिया गया। उन्होंने दावा किया कि कम से कम 13 और भारतीय इसी तरह फँसे हुए हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रभावित परिवारों से भी लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। साथ ही फिर से चेतावनी जारी की गई:
“हम सभी भारतीय नागरिकों से दृढ़ता से अपील करते हैं कि किसी भी परिस्थिति में रूसी सेना में शामिल होने के लिए दिए जा रहे ऑफ़र्स से दूर रहें। यह रास्ता बेहद ख़तरनाक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *