बलिया हत्याकांड: आरोपी के बचाव में खुलकर सामने आये बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह, धर्मेद्र सिंह ने वीडियो जारी कर खुद को बताया बेक़सूर

बलिया गोलीकांड को 2 दिन हो गए है मगर मुख्य आरोपी धर्मेद्र सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वहीँ दूसरी ओर बलिया से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह आरोपी धर्मेंद्र के समर्थन में आ गए है. उन्होंने कहा की धर्मेद्र ने अपने बचाव में गोली चलाई. अगर वह ऐसा नहीं करता तो वहाँ मौजूद भी धर्मेंद्र और उसके परिवार को मार डालती.

सुरेंद्र सिंह आज धर्मेंद्र के घर पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए रोने लगे. उन्होंने कहा की मीडिया सिर्फ एक पक्ष की तरफ से रिपोर्टिंग कर रही है. असली मामला सामने नहीं आ रहा. उन्होंने यह भी कहा  एक क्षत्रिय है और उसका साथ देना मेरा धर्म है. वहीँ सुरेंद्र सिंह ने इस बात से साफ़ इंकार किया की उन्हें धीरेंद्र प्रताप सिंह के बारे में कोई भी जानकारी है.

सुरेंद्र सिंह ने इस बात को माना था की धीरेंद्र प्रताप सिंह बीजेपी का कार्यकर्ता है और सुरेंद्र सिंह के साथ चुनाव प्रचार में हिस्सा लेता रहा है. यह बात उन्होंने न्यूज़ चैनल आज तक को दिए एक इंटरव्यू में कही थी. इससे पहले  उन्होंने कहा की जो भी शख्स इस मामले में दोषी है उसे बक्शा नहीं जाएगा चाहे वह कोई भी हो.

वहीँ दूसरी तरफ इस घटना के मुख्य आरोपी धर्मेद्र सिंह ने एक वीडियो जारी की है जिसमें उसने खुद को बेक़सूर बताया है. उसने कहा की पर जानलेवा हमला हुआ जिसके बाद उसे यह कदम उठाना पड़ा. धर्मेंद्र ने इस मामले में आरोपी पक्ष के साथ SDO और CO के मिली भगत होने का आरोपी भी लगाया. 

बलिया हत्याकांड: MLA सुरेंद्र सिंह ने माना मुख्या आरोपी है बीजेपी का कार्यकर्ता, कहा ‘अपने बचाव में चलाई गोली’

बलिया हत्याकांड: परिवारवालों ने पुलिस पर लगाया आरोपी को बचाने का आरोप, तस्वीरो में देखिये क्या हुआ

दुकानों के अलॉटमेंट के दौरान बलिया में चली गोली, एक की मौत, सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *