गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन, पीएम मोदी मानते थे गुरु

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का आज एक अस्पताल में निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। वह 92 वर्ष के थे। आपको बता दें कि केशुभाई पटेल कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे हालांकि वह इससे लड़ाई जीत ठीक हो गए थे।

बीजेपी के ‘वोट कटवा’ पर चिराग का पलटवार, बोले नितीश के दवाब में दिया बयान

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी के ‘वोट कटवा’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा की अगर हमारी पार्टी बिहार में इतनी ही ‘वोट कटवा’ है तो पिछले 6 सालों से उनकी पार्टी के साथ गठबंधन क्यों किया हुआ था.

दिल्ली-डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की बिगड़ी तबियत, तेज बुखार के कारण नही लिया सदन की कार्यवाही में भाग

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबियत बिगड़ गई है। इस बात को जानकरी आज उस वक्त सामने आई जब दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने सदन में यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री को कल रात से तेज बुखार है और इसी वजह से वह सदन की कार्यवाही में भाग लेने में असमर्थ हैं।