Bihar Opinion Poll- एनडीए की वापसी के संकेत, बीजेपी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी, रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर नामांकन और प्रचार का दौर शुरू हो चुका है। आज से सीएम नीतीश कुमार जहां फिजिकल रैलियों को संबोधित करना शुरू करेंगे वहीं तेजस्वी यादव आज राघोपुर से बतौर उम्मीदवार नामांकन भरने जा रहे हैं।

दलों और नेताओं की तरफ से एक दूसरे को घेरने के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इन सब के बीच अब बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर ओपिनियन पोल आने शुरू हो गए हैं।


सबसे पहले बात करते हैं टाइम्स न्यूज़ और सी वोटर सर्वे की। इस सर्वे में जो नतीजे मिले हैं उसके मुताबिक राज्य में एनडीए की सत्ता में वापसी के संकेत मिल रहे हैं। इन चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप सामने आ सकती है जबकि जदयू की सीटें कम हो सकती हैं।

कुल सीटों की बात करें तो बिहार में एनडीए को 160 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन के सीटों का आंकड़ा 76 पर सिमट सकता है।


दल की बात करें तो एनडीए के 160 सीटों में बीजेपी के खाते में 85, जदयू को 70 और हम और वीआईपी को 5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं महागठबंधन में आरजेडी को 56 सीटें, कांग्रेस को 15 और लेफ्ट को 5 सीटें मिल सकती हैं।

मुद्दों की बात करें तो इस सर्वे में रोजगार को लोगों ने सबसे बड़ा मुद्दा माना है। इसके बाद बिजली, सड़क, पानी, भ्रष्टाचार कर महिला सुरक्षा के मुद्दों को भी लोगों ने अहम माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *