हाथरस केस: पूछताछ के लिए CBI ऑफिस पहुंचे पीड़िता के भाई और पिता, यूपी सरकार की सुप्रीम कोर्ट से अपील, अपनी निगरानी में करवाए जांच

सीबीआई के हाथो में आते ही हाथरस केस की जांच में तेज़ी आ गई है. पीड़िता के दोनों भाई और पिता आज पूछताछ के लिए सीबीआई के ऑफिस पहुंचे है. उनसे उस दिन हुए पूरे घटनाक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी ली जायेगी.

आपको बतादें की कल सीबीआई की टीम हाथरस के बुलगढ़ी गांव पहुंची थी जंहा लड़की के साथ दरिंदगी हुई थी. CBI की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंची और क्राइम सीन की जांच की.

सीबीआई की टीम के साथ फॉरेक्सिक एक्सपर्ट भी थे. वहाँ से उन्होंने सबूत इखट्टा किये. सीबीआई की टीम ने मौका-ए-वारदात की वीडियो फिल्म भी बनाई.

इसके बाद सीबीआई ने उस जगह का दौरा भी किया जहां पर पीड़िता की लाश को रात पुलिस ने जबरन जला दिया था. सुबह सीबीआई की टीम पहुँचने से पहले ही पुलिस ने सारे इलाके को घेर कर नाकेबंदी कर दी थी. सीबीआई की टीम के साथ महिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद थी.

मौका-ए-वारदात पर सीबीआई की टीम के साथ पीड़िता का भाई भी मौजूद था जिसके आखों के सामने यह सारा घटनाक्रम हुआ था.

वहीँ दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने इस केस में सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है जिसमें उसने सुप्रीम कोर्ट से गुज़ारिश की है की इस केस की निगरानी सुप्रीम कोर्ट खुद करे. यही नहीं, यूपी सरकार ने इस केस को सुलझाने की समय सीमा भी तय करने की गुज़ारिश की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *