बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर इन दिनों राजनीतिक माहौल गर्म है। प्रचार और आरोप प्रत्यारोप के बीच आयोग भी चुनावों में धनबल और बाहुबल के प्रयोग को रोकने में किसी प्रकार का कोई कसर नही छोड़ना चाहता है। यही वजह है कि सड़क से लेकर स्टेशन, एयरपोर्ट से लेकर पार्टी ऑफिस और बैंक से लेकर हर लेन-देन पर आयोग की पैनी नजर है। इसी क्रम में आज पटना में दो अलग अलग जगहों से बड़ी संख्या में नगदी बरामद हुई है।
कांग्रेस के पटना स्थित दफ्तर सदाकत आश्रम से पुलिस ने एक कार से आठ लाख पचास हजार रुपये बरामद किए। अभी तक यह नही स्पष्ट हो सका है कि यह पैसे किसके हैं। जिस गाड़ी से यह नगदी बरामद हुई वह झारखंड नंबर की टाटा ज़ेस्ट कार है। नगदी बरामद होने के बाद तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यह नगदी गया जिले से चुनाव लड़ रहे किसी कांग्रेस प्रत्याशी की है।

वहीं दूसरी तरफ आज पटना स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी के दौरान भी बड़ी संख्या में नगदी बरामद की गई है। यह बरामदगी तब हुई जब दिल्ली से अलीपुरद्वार तक जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस के एक कोच में एक महिला यात्री ने एक युवक द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत की।
शिकायत मिलते ही रेल पुलिस एक्टिव हुई और बाद में युवक से पूछताछ और सामान की जांच के दौरान उसके बैग से 58 लाख रुपये बरामद हुए। युवक ने बताया कि यह पैसे उसे किसी व्यापारी ने बारसोई में एक व्यक्ति को देने के लिए दिए थे। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को नगदी के बारे में जानकारी दे दी गई है।
बिहार चुनाव: निर्मला सीतारमण के फ्री कोरोना वैक्सीन के चुनावी ऐलान पर गरमाया चुनावी माहौल
बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने नितीश कुमार पर लालू और मोदी को धोखा देने का लगाया आरोप
बिहार चुनावों के बीच ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #का_किये_हो_मोदी_जी
