IPL 2020:MIvsCSK: चेन्नई के लिए आईपीएल में बने रहने का आखरी मौका, मुंबई जीती तो सुपर 4 का टिकट पक्का

आईपीएल सीजन का आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शारजाह में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. मुंबई जहां इस मैच को जीतकर सुपर 4 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी वहीँ चेन्नई के लिए आईपीएल में बने रहे का यह आखरी मौका है.

इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 5 विकेट से हराकर सीजन की शुरुआत की थी. ये मैच आईपीएल के सीजन का पहला मैच था. वह मैच अबू धाबी में खेला गया था. उस मैच के हीरो रहे थे रायडू जिन्होंने ताबड़तोड़ 71 रन बनाये थे.

हेड-टु-हेड मुकाबले

दोनों ही टीमों ने अब तक 31 मैच खेले है जिसमें  से मुंबई ने 18 और चेन्नई ने 13 मैचों में जीत हासिल की है. मुंबई अंक तालिका में जहां 12 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है वहीँ चेन्नई की टीम 6 अंको के साथ आखरी पायदान पर है.

चेन्नई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी की बात करे तो शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस के ऊपर अच्छी शुरुआत देने का दारोमदार होगा. फाफ डू प्लेसिस इस समय अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है. ऑरेंज कैप की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर है. शेन वॉटसन का फॉर्म में लौट आना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अच्छी खबर है.

वहीँ मिडिल आर्डर में धोन अम्बाती रायडू, धोनी और ब्रावो बल्लेबाज़ी को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए चेन्नई की बोलिंग इस सीजन थोड़ी कमज़ोर ही साबित हुई है. बोलिंग का भार दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर के कंधो पर रहेगा।

मुंबई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है. क्विंटन डी कॉक का फॉर्म में आना मुंबई की बल्लेबाज़ी को मजबूत करेगा. मिडिल आर्डर में हमेशा की तरह पोलार्ड और पांड्या ब्रदर्स टीम को मजबूती प्रदान करेंगे.

वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो बोल्ट, राहुल चहर और बुमराह शानदार बोलिंग कर रहे है. तीनों गेंदबाज़ टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है. इस मैच में मुंबई को तीनों से खासी उम्मीद होगी.

पिच और मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार शारजाह में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. दिन में मैच होने की वजह से खिलाड़ियों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे है.

इस मैदान पर अब तक कुल 14 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 5 मैच जीती है. इस सीजन इस मैदान पर अब तक 8 मैच खेले जा चुके है जिसमें 5 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है. इस लिहाज़ से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी.

पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 149 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 131 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी बोना साबित होने वाले है.

मुंबई की टीम ने जहां सबसे ज्यादा 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है वहीँ चेन्नई की टीम ने 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. आईपीएल के हर सीजन में यह दो टीमें खिताब की प्रबल दावेदार मानी जाती है मगर इस बार चेन्नई ने अपने खेल से फैंस को काफी निराश किया है.

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2020: SRHvsRR: हारने वाली टीम का आईपीएल से निकलना तय, जानिए क्या कहते है आंकड़े, कौन किसपर है भारी

IPL 2020: RCB vs KKR: बैंगलोर जीती तो सुपर 4 में पहुंचना तय, पिछली हार का बदला लेने उतरेगी कोलकाता, जानिए कौन किसपर है भारी

IPL 2020: पंजाब और कोलकाता की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, जानिए किसका है ऑरेंज और पर्पल कैप पर कब्ज़ा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *