साइबेरिया में छुट्टी मनाते दिखे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, तस्वीरें वायरल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी फिटनेस और हॉबीज़ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनकी साइबेरिया में छुट्टियां मनाने की तस्वीरें आईं हैं। इस दौरान उन्होंने मछलियां भी पकड़ीं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सितंबर के पहले हफ्ते में व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया का दौरा किया था, जहां वह अपने ऑफिस के काम से गए थे। इसी बीच कुछ दिन की छुट्टी लेकर उन्होंने यहां पर फिशिंग करते हुए अपने दिन बिताए।

राष्ट्रपति दफ्तर की ओर से रविवार को इन तस्वीरों को जारी किया गया है। यह तब हुआ है जब कुछ दिन पहले ही पुतिन के आसपास के लोगों कोरोना से संक्रमित हुए थे जिस वजह से वह ताजिकिस्तान की एक बैठक में हिस्सा नहीं ले सके थे।

सितंबर की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति साइबेरिया में हाईकिंग और फिशिंग पर निकले थे। क्रेमलिन द्वारा रविवार को जारी शानदार तस्वीरों में वह मछली पकड़ते और साइबेरिया के दूर-दराज के हिस्सों में पैदल घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

व्लादिमीर पुतिन की इस साइबेरिया ट्रिप में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु भी साथ दिखे। इस दौरे के एक फुटेज से पता चलता है कि मंत्री शोइगु भालू की मांद की ओर इशारा करते तो कभी दोनों नेता खाकासिया में सयानो-शुशेंस्की नेचर रिजर्व की सैर भी करते दिखे।

जारी की गई तस्वीरों में पुतिन एक ऑफ-रोड वाहन चलाते हुए, एक साइबेरियन नदी पर एक नाव चलाते हुए, मछली पकड़ने वाली पाईक और पहाड़ों से घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति इस तरह के अंदाज में दिखाई दिए हों। पहले भी कभी घुड़सवारी करते हुए, कभी बर्फीले पानी में नहाते हुए और फाइटर उड़ाते हुए पुतिन की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *