बलिया में कल सरकारी कोटे के तहत दुकानों के आवंटन के लिए बुलाई गई एक बैठक के दौरा हुए गोलीकांड में एक शख्स की मौत पर बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने पहली बार बयान दिया है. सुरेंद्र सिंह ने इस बात को माना है की इस घटना का मुख्या आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह बीजेपी का कार्यकर्ता है और सुरेंदर सिंह के साथ चुनाव प्रचार में हिस्सा लेता रहा है.
यह बात उन्होंने न्यूज़ चैनल आज तक को दिए एक इंटरव्यू में कही. उन्होंने कहा की जो भी शख्स इस मामले में दोषी है उसे बक्शा नहीं जाएगा चाहे वह कोई भी हो. सुरेंद्र सिंह ने इस बात से साफ़ इंकार किया की उन्हें धीरेंद्र प्रताप सिंह के बारे में कोई भी जानकारी है.
वहीँ सुरेंद्र सिंह ने इस घटना को क्रिया की प्रक्रिया भी बताया. उन्होंने कहा की धीरेंद्र प्रताप सिंह के पिता पर पहले लाठियों से हमला किया गया इस लिए धीरेंद्र प्रताप ने गोली चलाई. धीरेंद्र प्रताप ने अपने बचाव में गोली चलाई है. मीडिया एक पक्ष की बात सुनकर खबरें चला रही है. दूसरे पक्ष की बात तो कोई कर ही नहीं रहा जो घायल हुए है.
इससे पहले इस घटना पर मीडिया से बात करते हुए डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया की आरोपियों पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई है. किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा. इस मामले पर डीआईजी ने माना है की पुलिस से भारी चूक हुई है. दोषी पुलिसवालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी.
