टिकट से वंचित रह गए गुप्तेश्वर पांडेय, पोस्ट लिख कहा- धीरज रखें…

बिहार के डीजीपी पद से जब गुप्तेश्वर पांडेय ने इस्तीफा दिया तो यही उम्मीद थी कि वह बिहार विधानसभा चुनावों में जदयू की तरफ से बक्सर की किसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी हो सकते हैं। जब वह सीएम नीतीश कुमार के सामने जदयू की सदस्यता ग्रहण करने पहुंचे तब यह बात लगभग पक्की हो चली थी। हालांकि अब परिस्थिति बिल्कुल अलग है। 


बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी बीजेपी और जदयू की सूची में अब तक उनका नाम शामिल नही है और इसी के साथ अब उनके चुनाव लड़ने की उम्मीद भी धुंधली नजर आने लगी है। उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। इसी बीच एक फेसबुक पोस्ट लिख गुप्तेश्वर पांडेय ने अपनी बात रखी है।


फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पूर्व डीजीपी ने लिखा,”अपने अनेक शुभचिंतकों के फ़ोन से परेशान हूँ। मैं उनकी चिंता और परेशानी भी समझता हूँ। मेरे सेवामुक्त होने के बाद सबको उम्मीद थी कि मैं चुनाव लड़ूँगा लेकिन मैं इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहा। हताश निराश होने की कोई बात नहीं है। धीरज रखें। मेरा  जीवन संघर्ष में ही बीता है। मैं जीवन भर जनता की सेवा में रहूँगा।”

वह आगे लिखते हैं,”कृपया धीरज रखें और मुझे फ़ोन नहीं करे। बिहार की जनता को मेरा जीवन समर्पित है। अपनी जन्मभूमि बक्सर की धरती और वहाँ के सभी जाति मज़हब के सभी बड़े-छोटे भाई-बहनों माताओं और नौजवानों को मेरा पैर छू कर प्रणाम! अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें!”

बिहार विधानसभा चुनाव- तेजस्वी बोले-अभी बिहार-बिहार करेंगे, चुनाव होते ही भूल जाएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को इस दल का मिला साथ, जानें कितना होगा असर

चिराग की मार्मिक चिट्ठी हुई वायरल, कहा- पापा आईसीयू में हैं, फिलहाल बिहार आना संभव नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *