चीन पर राहुल के बयान पर नरोत्तम मिश्रा बोले- इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा लाते कहाँ से हैं?

मध्यप्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का तीखा दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस में जहां टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है वहीं बीजेपी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

इसी बीच मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के हाल ही में चीन को लेकर दिए बयान समेत हाथरस मामले में कांग्रेस के रवैये पर तीखा हमला बोला है।

राहुल गांधी के बयान पर म.प्र. के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने तीखा बयान देते हुए कहा कि,”10 दिन में कर्ज़ा माफ और 15 मिनट में चीन साफ। मैं तो उस गुरू को नमन कर रहा हूं जिसने इनको पढ़ाया है। इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा लाते कहां से हैं ये, यही समझ नहीं आता मुझे।” देखें वीडियो- 

इससे पहले हाथरस मामले पर बोलते हुए मिश्रा ने कहा कि,”कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ। इनको दलित की चिंता नहीं दल हित की चिंता है…जब भी किसी जाति की बात आती है तो आगे आ जाते है और हिंदुत्व की बात करे तो सांप्रदायिक-सांप्रदायिक चिल्लाने लगते हैं। वो चाहते हैं जातियों में देश बंटे। हाथरस एक संयोग नहीं एक प्रयोग था।

हाथरस मामले पर बोले एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कहा-कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *