घुटनों पर बैठे शिवराज तो कमलनाथ ने दी सलाह, कहा- ऐसा करते तो घुटने टेकने की जरूरत नही पड़ती

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों को लेकर उपचुनाव होने हैं। इन चुनावों में शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया के सामने साख और सरकार बचाने की चुनौती है वहीं कमलनाथ भी किसी कीमत पर राज्य में कांग्रेस की वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

चीन पर राहुल के बयान पर नरोत्तम मिश्रा बोले- इतनी अच्छी क्वालिटी का नशा लाते कहाँ से हैं?

मध्यप्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का तीखा दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस में जहां टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है वहीं बीजेपी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

ऑनलाइन क्लास के दौरान चली पोर्न वीडियो, मचा हड़कंप

कोरोना काल मे लॉकडाउन जब लगा और स्कूल कोचिंग बंद कर दिए गए तो पढ़ाई का एक नया जरिया तकनीक के बल पर ढूंढा गया। ऑनलाइन क्लास के जरिये बच्चों को पढ़ाने की शुरुआत हुई। हालांकि तकनीक की अपनी खूबियां हैं तो खामियां भी हैं। कभी नेटवर्क की दिक्कत तो कभी संसाधनों का अभाव भी शिक्षा के आड़े खूब आया। अब एक और ऐसी ही खबर आई है जो इन सब से अलग और हैरान करने वाली है।

मध्यप्रदेश- 12 सितम्बर को 1.75 हज़ार पक्के मकानों में गरीबों का गृह प्रवेश कराएंगे पीएम

प्रधानमंत्री ने 2022 तक “सभी के लिए आवास” का स्पष्ट आह्वान किया था, जिसके लिए 20 नवंबर, 2016 को एक प्रमुख कार्यक्रम पीएमएवाई-जी शुरू किया गया था। अब तक इस कार्यक्रम के तहत देश भर में 1.14 करोड़ घर पहले ही बन चुके हैं। मध्य प्रदेश में अब तक 17 लाख गरीब परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। ये सभी घर गरीब लोगों के लिए बनाए गए हैं जिनके पास या तो कोई घर नहीं था या वे पुराने अस्‍थायी घरों में रह रहे थे।

JEE-NEET परीक्षार्थियों को इन दो राज्यों में मिलेगी मुफ्त रहने- खाने और परिवहन की व्यवस्था

EE-NEET परीक्षा को टालने की मांग और सरकार द्वारा परीक्षा लेने के एलान के बीच राज्य सरकारें भी अब छात्रों की सुविधाओं को लेकर चिंतित दिख रही हैं। इसको लेकर कई राज्य सरकारों की तरफ़ से घोषणाओं की शुरुआत भी कर दी गई है। पहले जहां ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने परीक्षार्थियों के आने-जाने, रहने-खाने की व्यवस्था की बात कही वहीं अब मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ऐसा ही एलान कर परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी

सिंधिया का कमलनाथ पर तंज, कोरोना से 15 महीने पहले लगा दिया लॉकडाउन

मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के साथ आरोप-प्रत्यारोप और वाद-विवाद का दौर भी शुरू हो गया है। इन चुनावों में जहां कांग्रेस से बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर है वहीं कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ के लिए यह चुनाव साख से जुड़ी हुई है। दोनो अपने अपने दल और अपने अपने राजनैतिक जमीन को मजबूत करने के लिए दम-खम लगाने में जुटे हुए हैं।