ऑनलाइन क्लास के दौरान चली पोर्न वीडियो, मचा हड़कंप

कोरोना काल मे लॉकडाउन जब लगा और स्कूल कोचिंग बंद कर दिए गए तो पढ़ाई का एक नया जरिया तकनीक के बल पर ढूंढा गया। ऑनलाइन क्लास के जरिये बच्चों को पढ़ाने की शुरुआत हुई। हालांकि तकनीक की अपनी खूबियां हैं तो खामियां भी हैं। कभी नेटवर्क की दिक्कत तो कभी संसाधनों का अभाव भी शिक्षा के आड़े खूब आया। अब एक और ऐसी ही खबर आई है जो इन सब से अलग और हैरान करने वाली है।


ऑनलाइन क्लास के दौरान जारी पढ़ाई के बीच अचानक पोर्न वीडियो के चल जाने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में तुरंत ऑनलाइन क्लास को रोका गया और जांच के आदेश दिए गए। वहीं स्कूल प्रबंधन की तरफ से इसका दोष हैकरों को दिया गया और सिक्योरिटी मजबूत करने की बात कही गई है। यह घटना हुई मध्यप्रदेश के श्योपुर में, जब यह घटना हुई उस वक़्त 8वीं के बच्चों की इंग्लिश विषय की कक्षा चल रही थी और एक महिला शिक्षक पढ़ाने में व्यस्त थीं। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भड़क उठे और जम कर हंगामा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *