संसद में लगातार दूसरे दिन ‘ड्रग्स’ को लेकर हंगामा, रविकिशन पर भड़कीं जया बच्चन

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स के एंगल के सामने आने के बाद इससे जुड़ी कोई न कोई खबर हर दिन लगातार सामने आ रही है। हालात यह है कि अब इसकी गूंज संसद में सुनाई पड़ रही है। कल से शुरू हुए मॉनसून सत्र में आज लगातार दूसरे दिन यह मुद्दा संसद में गूंजता दिखा।


आज संसद में यह मामला जया बच्चन ने उठाया, उन्होंने जीरो ऑवर में संसद में ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड की हो रही आलोचना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सपोर्ट में खड़े होने की अपील भी की है। जया बच्चन का यह बयान बीजेपी के गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रविकिशन को जवाब माना जा रहा है।


यूँ तो जया बच्चन ने स्पष्ट तौर पर किसी का नाम नही लिया लेकिन यह कह गईं की कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। साथ ही जया ने यह भी कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री को बदनाम नही किया जा सकता है। जया ने अपने बयान में पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उस इंडस्ट्री को बदनाम किया जा रहा है और ऐसे लोग बोल रहे हैं जो इसका हिस्सा हैं। यह काफी निदंनीय है।


गौरतलब है कि कल इससे पहले रविकिशन ने लोकसभा में बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाते हुए जांच की मांग की थी। जया बच्चन की बात को इसी बयान की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *