सुशांत के फार्महाउस पर रेड, कई नशीली चीजें हुई बरामद, जानें

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नई और चौंकाने वाली ख़बरोने के आने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी की एक टीम ने दिवंगत अभिनेता के घर पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में सुशांत के लोनावाला स्थित फार्महाउस से बड़े पैमाने पर हुक्का, दवाइयां, ऐशट्रे और कई अन्य नशीली चीजें बरामद की गई हैं। इस बात की जानकारी न्यूज़ चैनल जी न्यूज ने शेयर की है।


ख़बरों के मुताबिक यह वही फार्म हाउस है जहां सुशांत, रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, सिद्धार्थ पीठानी सहित अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटी अक्सर पार्टी किया करते थे। एनसीबी की इस छापेमारी के बाद इस केस में अब एक नया एंगल सामने आने की पूरी गुंजाइश है।

ड्रग्स के एंगल के सामने आने के बाद से इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
इस मामले में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक सहित कई अन्य लोग एनसीबी की गिरफ्त में हैं। रिया चक्रवर्ती भायखला जेल में बंद हैं और उनकी जमानत याचिका कोर्ट खारिज कर चुका है। ऐसे वक्त में इस छापेमारी के बाद आरोपितों की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *