बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर फिर किया भावुक पोस्ट, लिखा आप अपना गठबंधनधर्म निभाए

बीजेपी के कड़े तेवर अपनाने के बाद भी चिराग पासवान लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ किये जा रहे है और उनके साथ अपने बेहतर संबंधों का वयाख्यान कर रहे है. इसके साथ-साथ चिराग बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे है.

इसी सिलसिले में आज चिराग ने एक के बाद एक 5 ट्वीट किये जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना गठबंधन धर्म निभाने के लिए कहा. वहीँ नितीश कुमार पर बीजेपी और लोजपा के बीच दूरी बढ़ाने के आरोप मढ़ा.

चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा “आदरणीय नीतीश कुमार जी ने प्रचार का पूरा ज़ोर मेरे और प्रधानमंत्री जी के बीच दूरी दिखने में लगा रखा है।बटो और राज करो की नीती में माहिर मुख्यमंत्री जी हर रोज़ मेरे और भाजपा के बीच दूरी  बनाने का प्रयास कर रहे है.”

प्रधानमंत्री मोदी से अपने रिश्ते पर चिराग ने लिखा “मेरे और प्रधानमंत्रीजी के रिश्ते कैसे है मुझे यह प्रदर्शन करने की ज़रूरत नहीं है।पापा जब अस्पताल में थे तब से लेकर उनकी अंतिम यात्रा तक उन्होंने मेरे लिए जो कुछ किया उसे मैं कभी नहीं भूल सकता।”

चिराग ने आगे लिखा “मैं नहीं चाहता की मेरी वजह से प्रधानमंत्री जी किसी धर्मसंकट में पड़े। वे अपना गठबंधनधर्म निभाए।आदरणीय मौजूदा मुख्यमंत्री जी  को संतुष्ट करने के लिए मेरे ख़िलाफ़ भी कुछ कहना पड़े तो निस्संकोच कहे।”

यही नहीं, नितीश कुमार पर तंज कस्ते हुए चिराग ने कहा “नीतीश कुमार जी को भाजपा के साथियों का धन्यवाद करना चाहिए की वे मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ इतना आक्रोश होने के बावजूद गठबंधनधर्म निभा रहे है और हर दिन नीतीश कुमार जी को प्रमाणपत्र देते है की वे चिराग के साथ नहीं है।”

अंत में बिहार फर्स्ट और बिहार फर्स्ट की बात करते हुए चिराग ने ट्वीट किया “बिहार फ़र्स्ट की सोच से JDU के नेताओं की गले की फाँस बन चुका है। प्रधानमंत्रीजी के विकास के मंत्र के साथ मैं और #बिहार1stबिहारी1st प्रतिबद्ध है।”

आपको बतादें की इससे पहले चिराग पासवान कई मौकों पर उनके और प्रधानमंत्री मोदी के बीच करीबी रिश्ता होने की बात सार्वजनिक तौर पर कह चुके है. चिराग ने कहा था की वह मोदी को अपने पिता का दर्जा देते है. हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर कहा था की मोदी मेरे राम है और मैं उनका हनुमान.  

हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एलजेपी को ‘वोट कटवा’ करार दिया था जिसके बाद बवाल मच गया था. प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात को भी फिर से साफ़ किया की बिहार में बीजेपी की कोई ‘बी’ टीम नहीं है. NDA में बीजेपी, जेडीयू, वीआईपी और हम है. बीजेपी का लोजपा से किसी तरह का कोई लेना-देना नहीं है.

विशेष-बिहार विधानसभा चुनाव- क्या तेजस्वी निकल गए हैं आगे, जानें भीड़ की कहानी

बिहार चुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने बांकीपुर सीट से भरा परचा, सोनाक्षी ने कहा ‘आल द बेस्ट भइया’

Bihar Assembly Election-चिराग के रुख से बीजेपी हैरान, नेता दे रहे सफाई, राजद चुप

Bihar Election 2020: श्रेयसी के लिए जमुई में चिराग मांग रहे वोट, कहा-छोटी बहन की मदद करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *