Videos: भारी बारिश से हैदराबाद के हालात बद-से-बदतर, चारों ओर पानी ही पानी, मौत का आंकड़ा 50 के पार

पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही भारी बारिश से हैदराबाद में हालत बेहद गंभीर हो गए है. वहाँ लगातार स्तिथि बद-से-बदतर होती जा रही है. जहां नज़र घुमायों पानी ही पानी नज़र आ रहा है. सड़के समुन्दर बन गई है. चारों ओर तबाही-ही-तबाही देखने को मिल रही है.

लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. निचले हिस्से पूरी तरह बारिश के पानी में डूब गए है. पानी का बहाव इतना तेज है कि कई गाड़ियां तो बहती हुई दिखाई दे रही है. भारी बारिश के चलते अब तक 50 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके है.

ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) ने इमरजेंसी नंबर (040-21111111) भी जारी किये हुए है. डीआरएफ की टीम से संपर्क करने के लिए 040-29555500 यह नंबर जारी किया गया है. SDRF और NDRF की टीमें शहर में घूम घूमकर लोगों का रेस्क्यू करने में जुटी है. मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

वहीँ दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने केंद्र से तत्काल तौर पर मदद पहुँचाने के अपील की है. उन्होंने इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है. उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लिए 2,250 करोड़ रुपये मांग की है की.

जगनमोहन रेड्डी ने पत्र में लिखा है की भारी बारिश के चलते हज़ारो एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है. हज़ारों मील सड़के पानी में बह गई है. बिजली उपकारों को काफी नुक्सान पहुंचा है. इसलिए वह केंद्र से मदद की अपील करते है.

हैदराबाद में स्थानीय प्रसाशन ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है. वहीँ हैदराबाद के सांसद और AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी भी लोगों की मदद के लिए घूमते दिखाई दिए.

वहीँ दूसरी और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पुणे, औरंगाबाद और कोंकण संभागों के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए है. महाराष्ट्र में भी अबतक भारी बारिश के चलते 48 लोग अपनी जान गवां चुके है.

आपको दिखाते है हैदराबाद में भारी बारिश के बाद का भयानक मंज़र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *