आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और सुनील नरेन दोनों के लिए राहत भरी खबर आयी है. चकिंग मामले में सुनील नरेन को क्लीन चिट मिल गई है. अब वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेल पाएंगे.
पंजाब किंग्स एलेवेन के खिलाफ मैच में सुनील नरेन के एक्शन को लेकर आईपीएल की एक्शन समिति में शिकायत की गई थी. जिसके बाद आईपीएल की बोलिंग समिति के पास यह मामला गया था जिसने आज सुनील नरेन को क्लीन चिट देदी. यह रिपोर्ट अंपायर उल्हास गांधी और क्रिस गाफाने ने की थी.
पंजाब और कोलकाता के बीच खेले गए उस मैच में कोलकाता ने पंजाब को करीबी मुकाबले में 2 रनों से हरा दिया था. कोलकाता की तरफ से आखरी ओवर सुनील नरेन ने ही किया था और वह जीत के हीरो रहे थे. उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट भी झटके थे.
आपको बतादें की यह पहला मामला नहीं है जब सुनील नरेन के एक्शन को लेकर सवाल उठाया गया हो.
2014 में चैंपियंस लीग में उनके एक्शन की 2 बार शिकायत हुई थी. इसके चलते वह 2015 का विश्व कप नहीं खेल पाए थे. 2015 में भी आईपीएल के दौरान उनके एक्शन को लेकर सवाल उठे थे. 2018 में पाकिस्तान सुपर लीग में भी उनके एक्शन की शिकायत हुई थी.
