बिहार चुनाव: सिमरी बख्तीआरपुर से VIP अध्यक्ष मुकेश साहनी हारे, RJD जीती

सिमरी बख्तीआरपुर विधानसभा सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश साहनी खुद चुनाव हार गए है. उन्हें RJD के प्रत्याशी युसूफ सलहाहुदीन ने कड़ी टक्कर के बाद हराया. मुकेश साहनी को एक ओर जहाँ 73222 वोट मिले वहीँ युसूफ को 74989 वोट मिले. मुकेश साहनी की हार का अंतर करीब 1500 वोटों का रहा.

बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर फिर किया भावुक पोस्ट, लिखा आप अपना गठबंधनधर्म निभाए

चिराग ने एक के बाद एक 5 ट्वीट किये जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना गठबंधन धर्म निभाने के लिए कहा. वहीँ नितीश कुमार पर बीजेपी और लोजपा के बीच दूरी बढ़ाने के आरोप मढ़ा.