US Election: जो बाइडन डोनाल्ड ट्रम्प को हराकर बने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के बाद 4 दिनों से चल रहा ड्रामा आखिरकार ख़त्म हो ही गया. डेमोक्रेट्स पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने रिपब्लिक पार्टी के उमीदवार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हराकर राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है. वह अमरीका के 46वें  राष्ट्रपति होंगे.

वह जानकारी एसोसिएटेड प्रेस ने अपने ट्वीट में दी. एसोसिएटेड प्रेस ने लिखा ‘राष्ट्रपति पद के लिए भीषण अभियान के बाद जो बाइडन को विजेता घोषित किया गया है. वह स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक संकटों के बीच अमरीका का नेतृत्व करेंगे.’

जो बाइडन ने स्टेटमेंट जारी कर कहा “मैं अमरीका के लोगों का शुक्रगुज़ार हूँ जो उन्होंने मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपी।”

जो बाइडन को एक ओर’जहां 284 से अधिक इलेक्टोरल वोट मिले है वहीँ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 214 इलेक्टोरल वोट ही मिले है.

जो बाइडन की जीत का असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा. यह माना जा रहा है की सत्ता में आते ही बाइडन डोनाल्ड ट्रम्प के कई अहम फैसलों को रद्द करने वाले है. 78 वर्ष के बाइडन अमरीका के इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे. राष्ट्रपति बराक ओबामाके कार्यकाल में 2008 से 2016 तक दो बार उपराष्ट्रपति भी रहे हैं.

US President Election: बिडेन जीत के करीब, क्या ट्रम्प जीतेंगे हारी हुई बाज़ी, जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *