भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके जो बिडेन से फोन पर बातचीत की। पीएम ने इस दौरान उप राष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस को भी बधाई दी। पीएम ने बिडेन से फ़ोन पर हुई बातचीत की जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी है।
अमेरिका में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनावों को लेकर पिछले कई दिनों से बनी हुई उहापोह और संशय की स्थिति समाप्त हो चुकी है। इसी के साथ यह भी तय हो गया है कि दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति भवन में इस बार कौन पहुंचेगा।
अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के बाद 4 दिनों से चल रहा ड्रामा आखिरकार ख़त्म हो ही गया. डेमोक्रेट्स पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने रिपब्लिक पार्टी के उमीदवार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हराकर राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है. वह अमरीका के 46वें राष्ट्रपति होंगे.