“भारत मृत अर्थव्यवस्था नहीं” – थरूर ने ट्रंप और राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को “मृत अर्थव्यवस्था” कहे जाने पर देश में सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्रंप के बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “ऐसा बिल्कुल नहीं है, और हम सब जानते हैं कि यह सच नहीं है।”

यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई जब कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्रंप के बयान का समर्थन करते हुए कहा, “ट्रंप सही कह रहे हैं। सबको ये बात पता है, सिवाय प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के।”

हालांकि, राहुल गांधी की इस टिप्पणी से खुद कांग्रेस के कई नेता सहमत नहीं दिखे। सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, “ट्रंप एक असामान्य नेता हैं। भारत और अमेरिका के रिश्ते गहरे हैं, और ऐसे बयान उन पर असर नहीं डालेंगे।”

राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने भी ट्रंप के बयान को “पूर्णतः गलत” बताते हुए कहा, “हमारी अर्थव्यवस्था कमजोर नहीं है। ट्रंप किसी भ्रम में जी रहे हैं।”

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस को “मृत अर्थव्यवस्थाएं” बताते हुए कहा था कि उन्हें दोनों देशों के बीच के व्यापार से कोई मतलब नहीं है। इसके जवाब में कांग्रेस के भीतर ही मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *