प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए कहा कि प्रतिगामी सोच वाले जो देश आतंकवाद का राजनीतिक औजार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें समझना होगा कि यह उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि जहां भारत अपनी आजादी के 75वें साल में 75 स्वदेशी उपग्रह अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है तो वहीं कुछ देश आतंकवाद का राजनीतिक औजार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
Tag: #USPresident
ओबामा ने राहुल को बताया नर्वस, गिरिराज सिंह बोले- जैसे ही देशमे बेइज़्ज़ती कम होती है विदेश से करा लेते हैं
अमेरिका के एक्स प्रेसिडेंट बराक ओबामा ने अपनी किताब “The Promised Land” में राहुल गांधी के बारे में याद करते हुए लिखा है कि राहुल गांधी उस घबराए हुए छात्र की तरह हैं जो अपने टीचर को इमप्रेस करने के लिए बहुत एफ़र्ट लगाते हैं लेकिन अंदर से वो न वो क़ाबिल हैं न ही उनके अंदर वो जुनून है जिसके चलते वो अपने विषय पर महारत हासिल कर पाएँ।
टिकटॉक को नहीं मिलेगी कोई रियायत, 15 सितम्बर तक करे डील फाइनल, नहीं तो बैन के लिए रहे तैयार: डोनाल्ड ट्रम्प
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प टिकटॉक को किसी भी तरह की रियायत देने के मूड में नज़र नहीं आ रहे है. मिशिगन में एक चुनावी रैली को सम्भोधित करते हुए उन्होंने कहा की बाइटडांस अगर 15 सितम्बर तक अपने वीडियो ऐप टिकटॉक को किसी अमरीका की कंपनी को नहीं बेचती है तो अमरीका की सरकार उसपर प्रतिबंध लगा देगी. उन्होंने ये भी साफ़ कर दिया की 15 सितम्बर के बाद इस मोहलत को किसी भी कीमत पर नहीं बढ़ाया जायेगा.
बहन ने ट्रम्प को बताया धोखेबाज, ट्रम्प बोले- इसकी परवाह कौन करता है?
डोनाल्ड ट्रम्प शायद अमेरिका के सबसे विवादित राष्ट्रपति हैं यह कहना गलत नही होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह अपने काम से ज्यादा अपने बयानों और विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं। अभी एक दिन पहले ही एक पोर्न स्टार को उन्हें 33 लाख रुपये का जुर्माना अदा करने का आदेश एक कोर्ट ने सुनाया था और अब ट्रम्प की सगी बहन ने कहा है कि उनका भाई झूठा और धोखेबाज है।
