उत्तरप्रदेश- अब अल्पसंख्यकों को लुभाने में जुटी भाजपा

उत्तर प्रदेश में होने वाले 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा चुनावी रणनीति के तहत अल्पसंख्यकों को जोड़ने के प्रयास में जुट गई है।

अल्पसंख्यक मोर्चे की इस बार एक बड़ी टीम बनाई जाएगी जिसके जरिए पार्टी हर जिले में प्रबुद्ध अल्पसंख्यक सम्मेलन करेगी। इसमें करीब 44 अल्पसंख्यकों को घर-घर भेज कर उन्हें सरकार की नीतियों के बारे में बताये जाने का अनुमान है।

पार्टी के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने लखनऊ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक कर रणनीति बनाई कि अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर प्रचार-प्रसार करेंगे जिससे प्रबुद्ध अल्पसंख्यकों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सके।

बंसल ने कहा कि मुसलमानों की शिक्षा व रोजगार भी भाजपा की प्राथमिकता पर है और जल्द ही पूरे प्रदेश के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में रोजगार मेला व अन्य सरकारी योजनाओं से मुसलमानों का सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

इसी से जुड़े उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने भी मंगलवार को अपनी 26 सदस्यीय प्रदेश टीम की घोषणा की, जिनमें 21 मुस्लिम और बाकी जैन, सिख और अन्य अल्पसंख्यक समाज से हैं।

कुंवर बासित अली ने बताया कि पिछली कार्यकारिणी में मुस्लिम पिछड़ी जाति से चार पदाधिकारियों की संख्या को बढ़ाकर ग्यारह कर दिया गया है जो पढ़े-लिखे हैं।

आकर्षित करने के लिए मुस्लिम समुदाय में भी जो पिछड़ी जातियां हैं उनसे जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रदेश पदाधिकारी बनाकर इन जातियों को सम्मान देने की बात कही जा रही है।

चुनावी तैयारियों के तहत जन आशीर्वाद यात्रा, बूथ सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद से शुरू करेंगे। इनके संबोधन को वह वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे।

Read More

  1. बिहार में बाढ़ से बेहाल हुई रेल- कई ट्रेनें हुईं रद्द, कई डाइवर्ट
  2. जब नाम गलत बोलने पर भड़क उठीं स्मृति ईरानी, पढ़ें
  3. प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पोती शारदा सहाय का भागलपुर में निधन
  4. तालिबान ने काबुल पर कब्जे के बाद कि प्रेस कॉन्फ्रेंस, किए 10 बड़े ऐलान