कोरोना काल मे बीजेपी के ‘ख्याली पुलाव’ पर राहुल का वार, कहा- एक सच भी था…

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी बेशक संसद के मानसून सत्र में शामिल नही हो रहे हैं लेकिन इस दौरान उनकी नजर संसद की कार्यवाही और इसमें उठे मुद्दों पर बनी हुई है। यही वजह है कि जहां पहले उन्होंने मजदूरों की मौत के आंकड़े पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया वहीं अब मोदी सरकार की बातों से ही सरकार को घेरने की कोशिश की है।

राहुल गांधी ने कोरोना काल के समय मे सरकार की तरफ से आये अलग-अलग बयानों पर तंज कसते हुए इन्हें ख्याली पुलाव बताया और कहा,””कोरोना काल में भाजपा सरकार (BJP Govt) ने एक से एक ख़याली पुलाव पकाए: 21 दिन में कोरोना को हरायेंगे, आरोग्य सेतु ऐप सुरक्षा करेगा, 20 लाख करोड़ का पैकेज, आत्मनिर्भर बनो, सीमा में कोई नहीं घुसा, स्थिति संभली हुई है. लेकिन एक सच भी था: आपदा में ‘अवसर’ #PMCares”

आपको बता दें कि कोरोना काल मे लगे लॉकडाउन से लेकर बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था से लेकर जीडीपी तक राहुल गांधी सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं। वह ट्वीट के माध्यम से लगातार चीन सीमा पर गतिरोध समेत अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरते रहे हैं। फिलहाल वह माँ सोनिया गांधी के इलाज के सिलसिले में अमेरिका गए हैं और इसी वजह से मानसून सत्र में भाग नही ले रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *